एक्सप्लोरर

तमिलनाडु: आतंकियों की घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने के बाद हाई अलर्ट

घुसपैठियों की पहचान या उनकी राष्ट्रीयता के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन उनमें से एक व्यक्ति पाकिस्तान का है. सेना और वायुसेना को भी अपने रक्षा उपायों को अलर्ट पर रखने की सूचना दे दी गई है.

कोयंबटूर/चेन्नई: तमिलनाडु में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की घुसपैठ होने की खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. कोयंबटूर के पुलिस आयुक्त सुमित शरण ने कहा कि आतंकवादियों के वहां आने की सूचना मिलने के बाद शहर में हाई अलर्ट है. अधिकारियों ने बताया कि खुफिया जानकारी इस ओर इशारा करती है कि श्रीलंका से समुद्री रास्ते के जरिए राज्य में लश्कर-ए-तैयबा के छह आतंकवादी आए और कोयंबटूर समेत अन्य शहरों में गए.

पुलिस ने बताया कि राज्य में एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और पूजा स्थलों समेत कई जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. उन्होंने बताया कि किसी भी संभावित घुसपैठ को रोकने के लिए खासतौर पर तटीय जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. चेन्नई के पुलिस आयुक्त ए के विश्वनाथन ने कहा कि एहतियातन अभियान शुरू कर दिए गए हैं. शरण ने बताया कि 10 त्वरित प्रतिक्रिया टीमों की तैनाती रणनीतिक स्थलों पर की गई है ताकि जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जा सके. उन्होंने कहा, '' हमने सभी शॉपिंग मॉल, महत्वपूर्ण मंदिरों और सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी है. हमने सेना और वायुसेना को भी अपने रक्षा उपायों को अलर्ट पर रखने की सूचना दे दी है.''

पुलिस आयुक्त ने कहा कि अभी के लिए रेड अलर्ट जारी है. उन्होंने बताया कि कुछ समाचार चैनल संदिग्धों की तस्वीर चला रहे हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई तस्वीर जारी नहीं की है. सूचना और संदिग्धों से जुड़ी जानकारी के आधार पर तलाश जारी है. तमिलनाडु में इस अलर्ट से पहले जून में एनआईए ने आईएसआईएस तमिलनाडु मॉड्यूल के कथित प्रमुख मोहम्मद अजरुद्दीन को गिरफ्तार किया था. वह जहरान हाशिम का फेसबुक पर दोस्त था. हाशिम श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए हमले में आत्मघाती हमलावर था.

एनआईए के इस घटनाक्रम के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा, ''घबराने या चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. एनआईए ने जो किया वह एक अलग अभियान और यह एक अलग मामला है.'' रामेश्वरम में भी सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं. नगापट्टिनम के पूरे तटीय क्षेत्र को कड़ी निगरानी में रखा गया है. पुलिस ने बताया कि कोयंबूटर में गहन गश्त हो रही है. शहर में और सीमा क्षेत्रों में वाहनों की जांच तेज कर दी गई है. सूत्रों ने बताया कि घुसपैठियों की पहचान या उनकी राष्ट्रीयता के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन उनमें से एक व्यक्ति पाकिस्तान का है.

'हलाल मीट' पर ट्वीट कर फंसा McDonald's, ट्विटर पर #BoycottMcDonalds कर रहा हैं ट्रेंड

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget