एक्सप्लोरर

गौमूत्र राज्य बताने पर DMK सांसद सेंथिल को CM स्टालिन ने लगाई फटकार, हिंदी हार्टलैंड में बीजेपी की जीत पर की थी विवादित टिप्पणी

द्रमुक नेता और आयोजन सचिव आर. एस. भारती ने कहा कि सांसद डीएनवी सेंथिल कुमार ने एक बयान जारी कर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है और कहा कि उन्होंने किसी विशेष इरादे से यह टिप्पणी नहीं की थी.

द्रविड़ मुनेत्र काषगम (DMK) और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने हिंदी भाषी राज्यों को गौमूत्र राज्य बताने वाली टिप्पणी पर पार्टी सांसद डी. एन. वी. सेंथिल कुमार को फटकार लगाई है. पार्टी ने मंगलवार (5 दिसंबर) को कहा कि द्रमुक ने हमेशा सार्वजनिक टिप्पणी करते समय सम्मानजनक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर दिया है.

धर्मपुरी से सांसद डी. एन. वी. सेंथिल कुमार की टिप्पणी की भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ-साथ द्रमुक की सहयोगी कांग्रेस ने भी तुरंत निंदा की. कांग्रेस के नेताओं ने सांसद से माफी मांगने के लिए कहा. वरिष्ठ द्रमुक नेता और आयोजन सचिव आर. एस. भारती ने कहा कि सांसद ने अपनी टिप्पणी को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है.

भारती ने पांच राज्यों के चुनावी नतीजों से संबंधित संथिल कुमार के संसद में दिए गए भाषण का जिक्र करते हुए आर. एस. भारती ने कहा कि सांसद ने एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया था जिसका गलत अर्थ निकलता है. उन्होंने एक बयान में कहा, 'जानकारी मिलने पर पार्टी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री स्टालिन ने सेंथिल कुमार को कड़ी फटकार लगाई.' भारती ने कहा कि सांसद ने एक बयान जारी कर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है और कहा कि उन्होंने किसी विशेष इरादे से यह टिप्पणी नहीं की थी.

क्या बोले थे सेंथिल
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी के जीत को लेकर सेंथिल कुमार ने यह टिप्पणी की है. मंगलवार को लोकसभा में जम्मू कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान डीएनवी सेंथिल कुमार ने कहा, 'इस देश की जनता को सोचना चाहिए कि बीजेपी की चुनाव जीतने की शक्ति केवल हिंदी पट्टी के राज्यों में है जिन्हें हम आमतौर पर गौमूत्र राज्य कहते हैं.' बीजेपी नेताओं ने द्रमुक पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा कि क्या वह उत्तर भारतीयों के खिलाफ अपने सहयोगी दल के अपमानजनक बयानों से सहमत हैं.

यह भी पढ़ें:-
ज्योतिरादित्य सिंधिया और दीया कुमारी में कौन ज्यादा अमीर? सीएम की रेस में हैं बीजेपी के दोनों रजवाड़े नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget