एक्सप्लोरर

PM मोदी के साथ पंबन ब्रिज उद्घाटन में शामिल क्यों नहीं थे CM? स्टालिन ने खुद बताई वजह

New Pamban Bridge Inauguration : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (6 अप्रैल) को दोपहर 12 बजे तमिलनाडु के रामेश्वरम में 700 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पंबन ब्रिज का उद्घाटन किया.

PM Modi Pamban Bridge Inauguration : रामनवमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (6 अप्रैल) को देश को एक बड़ी सौगात दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने आज तमिलनाडु के रामेश्वरम में नए पंबन रेल ब्रिज का उद्घाटन किया. यह भारत का पहला वर्टिकल लिफ्ट सी-ब्रिज है. प्रधानमंत्री ने 700 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल का शिलान्यास साल 2019 में किया था. पंबन ब्रिज उद्घाटन के अलावा पीएम मोदी ने रामेश्वरम-तांबरम (चेन्नई) की नई रेल सेवा को भी हरी झंडी दिखाई.

तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुए इस आयोजन के मौके पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि, राज्य के वित्त मंत्री थांगम थेनारसु और अन्य नेता मौजूद थे, लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान सबकी दिलचस्पी ये जानने में थी कि आखिर प्रधानमंत्री के राज्य में आगमन पर सूबे के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन कहां थे?

आखिर कहां थे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री?

उल्लेखनीय है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन राज्य के नीलगिरि जिले में आयोजित कार्यक्रमों में भाग ले रहे थे. मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा, 'उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रामेश्वरम में होने वाले कार्यक्रम में अपनी अनुपस्थिति के बारे में पहले ही सूचित कर दिया था.' उन्होंने कहा, 'नीलगिरि में आयोजित पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के भाग लेने के कारण वे स्वयं उपस्थित नहीं हो पाएंगे, लेकिन इस दौरान उनके मंत्री थंगम थेनारासु और राजकन्नप्पन प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे.'

मुख्यमंत्री चाहते हैं प्रधानमंत्री से एक वादा

इसके अलावा मुख्यमंत्री स्टालिन ने यह भी कहा कि वे चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी तमिल भूमि और दक्षिणी राज्य में आए हैं, तो वह तमिलनाडु के लोगों से एक वादा करें कि परिसीमन प्रक्रिया के तहत इन राज्यों को किसी भी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा.

नीलगिरि में सरकारी कार्यों का उद्घाटन करने गए थे मुख्यमंत्री

सूबे के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार (6 अप्रैल) को उदगमंडलम में 494.51 करोड़ की लागत से तैयार हो चुके 1,703 सरकारी कार्यों का उद्घाटन किया. इसमें नवनिर्मित उदगमंडलम सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भी शामिल हैं. इसके साथ ही उन्होंने नीलगिरि जिले में ₹130.35 करोड़ की लागत के 56 नए परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
‘आपका साहस हर भारतीय के लिए...’, राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम संदेश
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबीयत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget