9 साल की इंस्टा क्वीन, पापा ने पढ़ने को कहा तो कर लिया सुसाइड
9 Year Old Girl Suicide: मामूली सी बात पर 9 साल की बच्ची ने ऐसा कदम उठाया कि अब वो इस दुनिया में नहीं रही... पढ़ें.

Tamil Nadu Suicide Case: तमिलनाडु के तिरुवल्लुर से एक बेहद ही दुखद घटना सामने आया ही है. यहां एक 9 साल की बच्ची ने छोटी सी बात पर आत्महत्या कर ली है. बच्ची के पिता ने उसे पढ़ने जाने को कहा था जिस पर मासूम ने अपनी जान दे दी.
बच्ची का नाम प्रतीक्षा बताया जा रहा है जिसे उसे पहचाने वाले लोग इंस्टा क्वीन कहते थे. प्रतीक्षा के पिता कृष्णमूर्ति के मुताबिक, उन्होंने बच्ची को घर के बाहर खेलते देखा था जिस पर उन्होंने बच्ची से घर जाकर पढ़ाई करने को कहा. इसी के साथ उन्होंने प्रतीक्षा के हाथ घर की चाबी सौंपी.
पिता ने घर का दरवाजा खोलने के लिए लगाई आवाज़...
कृष्णमूर्ति ने आगे बताया, प्रतीक्षा को चाबी सौंपने के बाद वो अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने चले गए थे और रात करीब सवा 8 बजे घर लौटे. उन्होंने देखा कि घर अंदर से बंद है उन्होंने बच्ची से दरवाजा खोलने को कहा.
बच्ची तौलिये से...
बच्ची द्वारा जवाब न मिलने पर उन्होंने पीछे की खिड़की तोड़ी और अंदर गए. कृष्णमूर्ति ने देखा, बच्ची तौलिये से लटकी हुई थी और छटपटा रही थी. प्रतीक्षा के पिता उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए जहां बच्ची की मौत हो गई. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी.
10 साल के बच्चे ने की थी सुसाइड
इससे पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर में एक 10 साल के बच्चे ने मां द्वारा मोबाइल पर गेम खेलने से माना किए जाने पर सुसाइड कर लिया था. मामला हुसैनगंज के चितवापुर इलाके का है. परिजनों के अनुसार, बच्चा कई दिनों से स्कूल नहीं गया था, घर पर रहकर मोबाइल पर गेम खेला करता था. बच्चे को कई बार समझाया गया. वहीं, एक दिन बच्चे की मां ने उसकी पिटाई कर दी और मोबाइल छीन लिया. बच्चे ने गुस्से में आकर फांसी लगा ली.
यह भी पढ़ें.






















