एक्सप्लोरर

भारत-पाक के बीच करतापुर गलियारे पर 2 अप्रैल को होने वाली वार्ता टली

भारत ने पाक से सफाई मांगी है कि आखिर क्यों खालिस्तान समर्थक तत्वों को करतारपुर संबंधी समिति का सदस्य बनाया गया है. अब पाकिस्तान का जवाब देखने के बाद ही बातचीत की अगली तारीख तय होगी.

नई दिल्ली: करतारपुर गलियारे को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच 2 अप्रैल को होने वाली बातचीत एक बार फिर मतभेदों में उलझ गई है. पाकिस्तान के गोपाल सिंह चावला समेत कई घोषित खालिस्तानियों को करतारपुर गलियारे संबंधी समिति का हिस्सा बनाए जाने पर चिंता जताते हुए भारत ने इस पर स्पष्टीकरण मांगा है. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त को तलब कर इस बाबत अपने सवाल सामने रख दिए हैं. इसके अलावा करतारपुर गलियारे से जुड़े औऱ भी कुछ मामलों पर भारत ने सवाल पूछे हैं औऱ इनपर पाकिस्तानी स्पष्टीकरण देखने के बाद ही अगले दौर की बातचीत के लिए तारीख तय होगी.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के उप-उच्चायुक्त सैय्यद हैदर शाह को विदेश मंत्रालय में बुलाकर बताया गया कि करतारपुर गलियारे पर पाक द्वारा बनाई गई समिति में गोपाल सिंह चावला, लनिंदर सिंह, तारा सिंह, करतार सिंह, बिसन सिंह जैसे लोगों को रखा जाना चिंताजनक है. यह लोग घोषित तौर पर भारत-विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे हैं. गोपाल सिंह चावला तस्वीरों में हाफिज सईद जैसे आतंकी के साथ भी कई बार नजर आता रहा है. ऐसे में पाकिस्तान सरकार यह बताए कि आखिर क्यों इन लोगों को करतारपुर गलियारे से जाने वाले तीर्थयात्रियों की मदद के लिए बनाई गई 10 सदस्यों वाली समिति का हिस्सा बनाया गया है? इसके अलावा भारत ने 14 मार्च को हुई वार्ता के दौरान उठे कई मुद्दों पर भी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है.

करतारपुर गलियारे पर चल रही वार्ता प्रक्रिया से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस तरह के तत्वों को लेकर भारत की चिंताएं है कि कहीं करतारपुर गलियारे का इस्तेमाल भारत विरोधी, अलगाववादी गतिविधियों के लिए न किया जाए. भारत से जाने वाले तीर्थयात्रियों को अलगाववादी और आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले तत्वों के संपर्क में भी न लाया जाए. लिहाजा यह जरूरी है कि पाकिस्तान भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए फुलप्रूफ सुरक्षा वाली व्यवस्था मुहैया कराए जहां उन्हें भारत विरोधी दुष्प्रचार का सामना न करना पड़े.

सूत्र बताते हैं कि पाकिस्तान ने अभी तक करतारपुर गुरुद्वारे के करीब 100 एकड़ क्षेत्र को गुरुनानक देव जी के नाम पर निर्धारित करने की मांग पर भी कोई जवाब नहीं दिया है जो अभी अतिक्रमित है. इसके अलावा करतारपुर के लिए वीजा-मुक्त यात्रा की भारत की मांग पर भी पाकिस्तान ने अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया है. इस मुद्दे पर 14 मार्च को अटारी सीमा पर हुई वार्ता के दौरान भी चर्चा हुई थी. पाकिस्तान तीर्थयात्रियों के लिए शुल्क आधारित परमिट व्यवस्था की मांग कर रहा है. इसके अलावा भारत इस बात की भी मांग कर रहा है कि पासपोर्ट के साथ ही ओसीआई (ओवरसीज इंडियन कार्ड) धारकों को भी यात्रा की इजाजत दी जाए. हालांकि पाक अभी तक केवल भारतीय पासपोर्ट धारकों को ही यात्रा परमिट देने की बात कर रहा है. भारत ने अपनी मांगों पर आग्रह दोहराते हुए पाकिस्तान से स्थिति स्पष्ट करने को कहा है ताकि बातचीत की अगली तारीख मध्य अप्रैल में तय की जा सके.

इस बीच भारत और पाकिस्तान अपनी-अपनी तरफ करतारपुर गलियारे का निर्माण कार्य शुरु कर चुके हैं. दिसंबर में शिलान्यास के बाद भारत ने अपने क्षेत्र में परियोजना के पूरे होने के लिए सितंबर 2019 की मियाद तय की गई है. सीमा पर आधुनिक सुविधाओं से लैस फेसिलिटेशन सेंटर बनाने के लिए 195 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. इसके लिए लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया 50 एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर रही हैं जिसमें से 15 एकड़ का कब्जा उसे हासिल भी हो चुका है. इस प्रक्रिया से जुड़े आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक भारत की यह अपेक्षा है कि पाकिस्तान अपनी तरफ के मद्दों को सुलझाकर रफ्तार के साथ काम करे ताकि सितंबर 2019 तक इस गलियारें का काम पूरा हो सके.

पाकिस्तान लाशें गिनने में लगा हुआ है और विपक्षी सबूत मांग रहे हैं- पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2019: ये हैं बीजेपी, कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशी, यहां जानें कौन कहां से लड़ रहा है चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर Meta को सरकार की दो टूक
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर Meta को सरकार की दो टूक
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
PM मोदी, राहुल गांधी, अभिजीत दीपके..., Gen-G के लोकप्रिय नेता कौन, सर्वे ने चौंकाया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget