एक्सप्लोरर

कर्नल सोफिया कुरैशी के अपमान पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले - 'चुन-चुन कर मुसलमानों के...'

Operation Sindoor: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के मामले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा जो मन में था, सामने आ गया.

Operation Sindoor: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कर्नल सोफिया को आतंकवादियों की बहन बताया था. इसके बाद बवाल मचा हुआ है. इस मसले पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर तंज सकते हुए कहा कि जो मन में था वह सामने आ गया. अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि बीजेपी यह पहले से ही करती आ रही है.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी पर तंज कसा. उन्होंने कहा, ''जिस पार्टी के प्रवक्त ही मुसलमान होते हों, चुन चुन कर मुसलमान प्रवक्त रखती रही हो, वो मुसलमानों के प्रति ऐसी धारणा रखती है. इसका मतलब है कि उसके मन में कुछ और है, दिखाती कुछ और है. प्रकट हो गया. मुकदमा हुआ है, यह ठीक है, लेकिन सजा कहां होती है. जब हमारी सेना ने किसी को पद और दायित्व दिया है तो कुछ सोचकर ही दिया होगा. आप उसके विरुद्ध ऐसी टिप्पणी कह रहे हैं. इस पार्टी का यह नियम हो गया है, प्रशंसा भी करेगी और निंदा भी. यह इनकी राजनीति है.''

सीजफायर के मसले पर क्या बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इस पर कहा, ''पाकिस्तान के कई प्रांतों में सेना अलग से गठित हो गई थी और वो पाकिस्तान की सेना के खिलाफ ही खड़ी हो गई थी. ऐसे मौके बार-बार नहीं मिलते. पूरा देश चाह रहा था कि हम पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करें और ऐसी कार्रवाई जिसे पाक न भुला सके. इतने अच्छे मौके को छोड़ दिया गया.''

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का ऑपरेशन सिंदूर के जरिए बदला लिया था, लेकिन इसके जवाब में पाकिस्तान आक्रामक हो गया. उसने कई शहरों में हमले की कोशिश की, हालांकि पाक का हर हमला नाकाम रहा. 

यह भी पढ़ें : भारत की ब्रह्मोस मिसाइल ने PAK एयरबेस पर मचाई तबाही, पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी का खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: विपक्ष ने राज्यसभा से किया वॉकआउट, नड्डा बोले- इन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं
Live: विपक्ष ने राज्यसभा से किया वॉकआउट, नड्डा बोले- इन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
कावेरी मामले में कर्नाटक को झटका, तमिलनाडु को राहत, जानें पूरा विवाद
कावेरी मामले में कर्नाटक को झटका, तमिलनाडु को राहत, जानें पूरा विवाद
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन

Embed widget