एक्सप्लोरर

Cyber Attack: संदिग्ध चीनी हैकर्स ने भारतीय मीडिया और सरकार को बनाया था निशाना: रिपोर्ट

Cyber Attack: चीनी अधिकारी लगातार राज्य प्रायोजित हैकिंग के किसी भी रूप से इनकार करते रहते रहे हैं और उनका कहना है कि चीन खुद साइबर हमलावरों का प्रमुख निशाना है.

Cyber Attack: अमेरिका की एक निजी साइबर सुरक्षा कंपनी ने बुधवार को दावा किया कि उसे ऐसे साक्ष्य मिले हैं कि संभवतः राज्य प्रायोजित एक चीनी समूह द्वारा एक भारतीय मीडिया समूह के साथ ही साथ ही पुलिस विभाग और राष्ट्रीय पहचान संबंधी आंकड़ों के लिए जिम्मेदार एजेंसी को हैक कर लिया गया था. मैसाचुसेट्स स्थित रिकॉर्डेड फ्यूचर के इनसिक्ट ग्रुप ने कहा कि हैकिंग समूह, जिसे अस्थायी तौर पर टीएजी-28 नाम दिया गया है, ने विन्नटी मालवेयर का उपयोग किया. यह मालवेयर विशेष रूप से राज्य-प्रायोजित कई चीनी गतिविधि समूहों के बीच साझा किया गया है.

चीनी अधिकारी लगातार राज्य प्रायोजित हैकिंग के किसी भी रूप से इनकार करते रहते रहे हैं और उनका कहना है कि चीन खुद साइबर हमलावरों का प्रमुख निशाना है. इस आरोप से दो क्षेत्रीय दिग्गज देशों के बीच तकरार बढ़ने के आसार है. दोनों के संबंध पहले से ही सीमा विवाद को लेकर गंभीर रूप से तनावपूर्ण हैं.

इंसिक्ट ग्रुप ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि साइबर हमले उन सीमा तनावों से संबंधित हो सकते हैं. संगठन ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अगस्त 2021 की शुरुआत में, रिकॉर्ड किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि 2020 की तुलना में 2021 में भारतीय संगठनों और कंपनियों को लक्षित करने वाले संदिग्ध राज्य-प्रायोजित चीनी साइबर गतिविधियों की संख्या में 261 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.

रिपोर्ट के अनुसार फरवरी और अगस्त के बीच दो विन्नटी सर्वरों के साथ बेनेट कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड मीडिया कंपनी को दिए गए चार ‘आईपी’ पतों का पता लगाया. इसमें कहा गया है कि निजी स्वामित्व वाली मुंबई की कंपनी के नेटवर्क से करीब 500 मेगाबाइट डेटा निकाला गया. इस कंपनी के प्रकाशनों में टाइम्स ऑफ इंडिया समाचार पत्र शामिल है. टाइम्स ऑफ इंडिया ने टिप्पणी के लिए बार-बार अनुरोध के बाद भी जवाब नहीं दिया.

इंसिक्ट ग्रुप ने कहा कि उसने पाया कि इसी तर्ज पर मध्य प्रदेश के राज्य पुलिस विभाग से पांच मेगाबाइट डेटा निकाला गया. जून 2020 में भारत से सीमा विवाद के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चीनी उत्पादों के बहिष्कार का आह्वान किया था.

ग्रुप ने कहा कि जून और जुलाई में इसने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) में भी हैक की पहचान की. इसने कहा कि करीब 10 मेगाबाइट डेटा डाउनलोड किया गया और 30 मेगाबाइट डेटा अपलोड हुआ. हालांकि यूआईडीएआई ने एपी को बताया कि उसे 'उल्लेखित प्रकृति के उल्लंघन' की जानकारी नहीं है.

ये भी पढ़ें:

भारत से चिढ़े चीन की एक और चाल का खुलासा, हैकरों ने कोरोना टीके के फॉर्मूले को चुराने की कोशिश की

चीनी हैकरों ने मुंबई में ठप की थी बिजली आपूर्ति? महाराष्ट्र के मंत्री ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget