एक्सप्लोरर

कपिल मिश्रा के आरोपों पर बोले धर्मवीर गांधी, 'संत नहीं हैं केजरीवाल'

चंडीगढ़: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कपिल मिश्रा के आरोप के बाद आम आदमी पार्टी के निलंबित सांसद धर्मवीर गांधी ने कहा कि केजरीवाल को नैतिक आधार पर पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. वहीं हाल के विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर हुए शिरोमणि अकाली दल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के इस्तीफे के साथ ही उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की भी मांग की है.

पंजाब पार्टी में शामिल हो गए थे धर्मवीर गांधी

पटियाला से सांसद धर्मवीर ने कहा, ‘‘केजरीवाल के पूर्व मंत्री द्वारा लगाया गया यह गंभीर आरोप है...उन्हें नैतिक आधार पर तुरंत पद छोड़ देना चाहिए.’’ धर्मवीर गांधी को 2015 में कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निलंबित कर दिया गया था जिसके बाद वह अपना पंजाब पार्टी में शामिल हो गए थे.

केजरीवाल संत नहीं हैं, उन्हें पद छोड़ देना चाहिए: धर्मवीर

मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल के पूर्व मंत्री द्वारा लगाए गए आरोपों की हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई द्वारा जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल संत नहीं हैं. उन्हें पद छोड़ देना चाहिए और अपने खिलाफ स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच होने देना चाहिए.’’

केजरीवाल ने लोगों के साथ किया धोखा

इस मुद्दे पर एपीपी के सुप्रीमो सुच्चा सिंह छोटेपुर ने भ्रष्टाचार के आरोपों के परिप्रेक्ष्य में केजरीवाल से तुरंत इस्तीफे की मांग की. उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने (केजरीवाल) देश को काफी नुकसान पहुंचाया है.’’ छोटेपुर ने कहा कि उन्होंने लोगों से धोखा किया है.

वहीं शिरोमणि अकाली दल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री की इस्तीफे और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की. शिरोमणि अकाली दल के महासचिव बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा, ‘‘केजरीवाल हमेशा कहते रहे हैं कि गलत करने वालों के खिलाफ वह कार्रवाई करेंगे..जब आप खुद ही कठघरे में हैं तो अब क्या करेंगे?’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोग उम्मीद करते हैं कि आप तुरंत इस्तीफा दें न कि कपिल मिश्रा को दोषी ठहराने का प्रयास करें.’’

केजरीवाल का भ्रष्ट चेहरा सामने आ गया, दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद छोड़ देना चाहिए: अमरिंदर

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग करते हुए दावा किया कि आप प्रमुख को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि उनका ‘‘भ्रष्ट चेहरा पूरी तरह बेनकाब’’ हो गया है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी पार्टी लंबे समय से कहती रही है कि केजरीवाल ‘‘डकैत’’ है जो ‘‘केवल अपनी जेब भरने में रूचि रखते हैं.’’ दिल्ली के बख्रास्त मंत्री कपिल मिश्रा ने आज केजरीवाल पर आरोप लगाए कि उन्होंने अपनी कैबिनेट के सहयोगी सत्येन्द्र जैन से दो करोड़ रूपये लिए थे और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इन आरोपों को खारिज कर दिया.

केजरीवाल को काफी पहले दे देना चाहिए था इस्तीफा

अमरिंदर सिंह ने कहा कि केजरीवाल पर और उनकी पार्टी के खिलाफ पिछले कई महीने से आरोपों की गंभीरता को देखते हुए केजरीवाल को काफी पहले इस्तीफा दे देना चाहिए था. उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन बेशर्म इंसान होने के कारण आम आदमी पार्टी के नेता अब भी पद नहीं छोड़ेंगे.’’ हाल में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा मारे गए सैनिक परमजीत सिंह के घर सांत्वना देने पहुंचे सिंह ने केजरीवाल के खिलाफ लगाए गए आरोपों की सीबीआई जांच और आप प्रमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत कार्रवाई की मांग की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget