एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में निर्देशक रूमी जाफरी का बयान दर्ज किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में फिल्म निर्माता और निर्देशक रूमी जाफरी से पूछताछ की.

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले के सिलसिले में आज फिल्म निर्माता और निर्देशक रूमी जाफरी का बयान दर्ज किया.

उन्होंने बताया कि जाफरी यहां बेलार्ड एस्टेट में स्थित केन्द्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय में सुबह करीब साढ़े 11 बजे पहुंचे थे. वे शाम के करीब सात बजे ईडी दफ्तर से निकले. इस दौरान पत्रकारों ने जब जाफरी से सुशांत मामले की जांच को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि सीबीआई जांच करेगी.

सूत्रों के अनुसार दिवंगत अभिनेता के साथ एक फिल्म का निर्देशन करने संबंधी उनकी कथित योजना और इस आगामी परियोजना में शामिल वित्त के संबंध में निर्देशक का बयान दर्ज किया गया है. इससे पहले जाफरी से मुंबई पुलिस ने पूछताछ की थी.

राजपूत (34) यहां बांद्रा क्षेत्र में अपने आवास पर 14 जून को फंदे से लटके मिले थे. इस सप्ताह की शुरूआत में एजेंसी ने इस मामले में राजपूत के पिता के के सिंह का बयान दर्ज किया था.

दिवंगत अभिनेता के पिता ने 25 जुलाई को पटना में बिहार पुलिस के समक्ष राजपूत की दोस्त रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार के सदस्यों, राजपूत के मैनेजर सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी तथा अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और उनके पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत दर्ज की थी.

बिहार पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर एक आपराधिक प्राथमिकी दर्ज की थी. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राजपूत की मौत के सिलसिले में अभिनेत्री रिया चक्रवती के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में चल रही सीबीआई जांच को मंजूरी दे दी.

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला: मुंबई पहुंची CBI की टीम, पुलिस कमिश्नर बोले- हम सहयोग करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार, दिल दहला देने वाली कहानी
POCSO केस में जमानत पर बाहर आए आरोपी ने कर दी 6 लोगों की हत्या, खत्म कर दिया अपना ही परिवार
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget