एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह राजपूत केस: AIIMS ने प्रारंभिक रिपोर्ट CBI को सौंपी

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में एम्स की टीम ने प्रारंभिक रिपोर्ट CBI को सौंप दी है. इसी के आधार पर सीबीआई आगे की जांच बढ़ाएगी.

नई दिल्ली: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में AIIMS की टीम ने प्रारंभिक रिपोर्ट CBI को सौंप दी है. बता दें कि 14 जून को सुशांत की मौत के बाद से ही कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. मामले की जांच सीबीआई कर रही है.

आज ही सीबीआई ने बयान जारी कर कहा है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है.

सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो पेशेवर जांच कर रहा है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है और अभी तक किसी भी पहलू से इंकार नहीं किया गया है.’’

अभिनेता के पिता केके सिंह की तरफ से पटना में सुशांत सिंह राजपूत की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराए जाने के बाद सीबीआई ने बिहार पुलिस से जांच अपने हाथों में ले ली थी.

बिहार पुलिस को दी गई शिकायत में सिंह ने आरोप लगाए कि चक्रवर्ती और उनके परिवार के लोगों ने राजपूत की संपत्ति में हेरफेर की. चक्रवर्ती ने इन आरोपों से इंकार किया. सिंह के वकील विकास सिंह ने राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई जांच की धीमी गति पर पिछले हफ्ते ‘‘दुख’’ जताया था.

सिंह ने 25 सितंबर को आरोप लगाया था, ‘‘आज हम असहाय हैं क्योंकि हमें नहीं पता कि मामला किस दिशा में जा रहा है. सामान्य तौर पर संवाददाता सम्मेलन सीबीआई द्वारा किया जाता है. लेकिन इस मामले में आज तक सीबीआई ने इस बारे में कोई भी प्रेस ब्रीफिंग नहीं की कि उन्हें क्या मिला है. यह बहुत गंभीर मुद्दा है.’’

उन्होंने यह भी दावा किया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) टीम का हिस्सा रहे एक चिकित्सक ने उन्हें ‘‘बहुत पहले’’ बताया था कि राजपूत की तस्वीरें-जो स्वयं अधिवक्ता ने भेजी थीं- संकेत देती हैं कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि कथित तौर पर गला दबाकर की गई हत्या थी.

सीबीआई जांच के दायरे में आईं सुशांत सिंह की दो बहनें, IPS जीजा और डॉक्टर से भी होगी पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget