एक्सप्लोरर

सुशांत मौत मामला: CBI की 5 दिनों की जांच में सिद्धार्थ पिठानी है सबसे बड़ा संदिग्ध

सिद्धार्थ पठानी ही वो शख्स है, जिसने ताले वाले को बुलवाकर सुशांत के कमरे का ताला तुड़वाया और बिना कमरा खुले हुए उसको बाहर भेज दिया.

नई दिल्ली: सुशांत मौत मामले में सीबीआई 5 दिन की जांच कर चुकी है. इन 5 दिनों के दौरान जिस शख्स का रोल सबसे ज्यादा संदेहास्पद सामने आया है, वह है सिद्धार्थ पिठानी. सिद्धार्थ पठानी ही वो शख्स है, जिसने ताले वाले को बुलवाकर सुशांत के कमरे का ताला तुड़वाया और बिना कमरा खुले हुए उसको बाहर भेज दिया. इसके बाद सुशांत की डेड बॉडी को फांसी के फंदे से उतारने वाला भी सिद्धार्थ पिठानी ही था. इतना ही नहीं सिद्धार्थ पिठानी के रोल को लेकर परिवार भी लगातार गंभीर सवाल खड़े कर रहा है और उसको सुशांत मौत मामले में आरोपी के तौर पर जांच करने की मांग कर रहा है.

पिछले चार दिनों से सीबीआई सिद्धार्थ पठानी से कर रही है पूछताछ

सिद्धार्थ पिठानी वो शख्स है जिसको सीबीआई पिछले 4 दिनों से रोजाना पूछताछ के लिए बुला रही है. सीबीआई अब तक सिद्धार्थ पिठानी से 40 घंटे से ज्यादा पूछताछ कर चुकी है, क्योंकि सिद्धार्थ ही सुशांत मौत मामले में अब तक सामने आई जांच में सबसे संदेहास्पद व्यक्ति के तौर पर सामने आया है.

सीबीआई सिद्धार्थ से एक के बाद एक कई सारे सवाल पूछ चुकी है और सिद्धार्थ के जो जवाब हैं उनसे वो पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुई है. सीबीआई ने सिद्धार्थ से ताला तोड़ने से लेकर सुशांत की डेड बॉडी को फांसी के फंदे से उतारने तक कई सारे सवाल पूछे हैं और सिद्धार्थ के जवाबों को घर में मौजूद बाकी लोगों के जवाबों से मिलान किया है.

सीबीआई ने सिद्धार्थ पिठानी से सुशांत की मौत वाले दिन को लेकर तो सवाल पूछे ही हैं बल्कि उससे पहले सुशांत और रिया के रिश्तो को लेकर भी कई सवालों के जवाब मांगे हैं. इतना ही नहीं सीबीआई ने सिद्धार्थ पिठानी से सुशांत के स्वभाव और उनके वित्तीय लेन-देन से जुड़े हुए भी कई सवाल पूछे.

इस बीच सिद्धार्थ का जांच एजेंसी को दिया गया एक बयान भी सामने आया है, जिसमें सिद्धार्थ ने बताया है कि किस तरह से सुशांत और रिया का रिश्ता चल रहा था. इसके साथ ही सिद्धार्थ ने सुशांत के काम और वित्तीय हालातों को लेकर भी जानकारी दी है और यह बताने की कोशिश की है कि सुशांत आर्थिक तौर पर भी परेशान थे.

नौकर नीरज और कुक केशव से भी लगातार पूछताछ कर रही है सीबीआई

सिद्धार्थ पिठानी के अलावा वैसे तो सीबीआई इस मामले में सुशांत के घर काम करने वाले नौकर नीरज, कुक केशव और दीपेश से भी लगातार पूछताछ कर रही है. लेकिन फिलहाल सिद्धार्थ पिठानी ने जो जानकारी सीबीआई के सामने रखी है उसको सीबीआई सबसे ज्यादा गंभीरता से देख रही है.

सीबीआई सिद्धार्थ पिठानी की तरफ से दी गई जानकारी का मिलान घर में मौजूद बाकी लोगों के बयानों से भी कर रही है. सिद्धार्थ पिठानी के रोल को लेकर परिवार ने भी सीबीआई से मांग की है कि इसको संदेह के घेरे में रख कर देखा जाए, क्योंकि सिद्धार्थ पिठानी एक ऐसा शख्स है जिसके बयान बदल रहे हैं.

यहां तक कि परिवार की तरफ से भी पटना पुलिस में खुदकुशी के लिए उकसाने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करवाने के बाद सिद्धार्थ ने रिया को मेल कर उसके ऊपर दबाव होने की बात कही थी. रिया ने उस मेल का जिक्र सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी किया था. यानी कि एक तरफ सिद्धार्थ परिवार के साथ होने की बात करता है तो दूसरी तरफ रिया के साथ भी लगातार संपर्क में बना रहा.

इस सबके बीच जांच एजेंसी सीबीआई उन डॉक्टरों से भी लगातार पूछताछ कर रही है जिन्होंने सुशांत की बॉडी का पोस्टमार्टम किया था. क्योंकि सुशांत की बॉडी के पोस्टमार्ट के बाद जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार हुई थी परिवार ने उस पर भी सवाल खड़े किए थे. उस पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुशांत की मौत के वक्त का ज़िक्र ही नहीं था लिहाजा सीबीआई डॉक्टरों से इस पहलू पर भी जानकारी हासिल करना चाह रही है.

जांच के पांचवें दिन तक आते-आते सीबीआई ने फिलहाल अपनी जांच चार एंगल पर आगे बढ़ाई है. पहला 14 जून यानी सुशांत की मौत वाले दिन जो लोग सुशांत के घर पर थे उनसे पूछताछ, दूसरा वित्तीय लेनदेन और सुशांत के वित्तीय हालातों को लेकर पूछताछ, तीसरा सुशांत की मौत की खबर मिलने के बाद जो जांच अधिकारी घर पर पहुंचे थे उनसे पूछताछ और चौथा डॉक्टरों की तरफ से किए गए पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक एविडेंस के आधार पर जांच को आगे बढ़ाना.

इस लिहाज से कहा जा सकता है कि सीबीआई की फिलहाल कोशिश यही है कि वह पहले इस निष्कर्ष पर पहुंच सके कि सुशांत ने खुदकुशी की थी या सुशांत की हत्या हुई थी. अगर सीबीआई को हत्या से जुड़े कोई सबूत नहीं मिलते तो फिर सीबीआई खुदकुशी के लिए उकसाने वाले पहलू पर अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी. क्योंकि परिवार ने पटना पुलिस में जो मामला दर्ज करवाया था वह खुदकुशी के लिए उकसाने की धाराओं के तहत ही था, जिसमें रिया चक्रवर्ती को मुख्य आरोपी बनाया गया था.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इंसाफ या पुलिस की नाकामी पर पर्दा! बारुईपुर रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
बंगाल रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
India Australia Relations: हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget