एक्सप्लोरर

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- लड़की को कॉल गर्ल कहना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं माना जा सकता

मामला 2004 में एक लड़की की आत्महत्या से जुड़ा है. लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दी थी और एक परिवार पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था.

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि किसी लड़की को 'कॉल गर्ल' कहना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं माना जा सकता है. सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका को खारिज करते हुए कहा,''यह नहीं माना जा सकता है कि आत्महत्या का कारण अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल था.'' जस्टिस इंदु मल्होत्रा और जस्टिस आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने कहा कि गुस्से में कहे गए एक शब्द को, जिसके परिणाम के बारे में कुछ सोचा-समझा नहीं गया हो, उकसावा नहीं माना जा सकता है.

सुप्रीम कोर्ट ने ताजा मामले में पुराने फैसले का हवाला देते हुए कहा, ''इसी फैसले के मुताबिक हमारा विचार है कि इस तरह का आरोप आईपीसी की धारा 306/34 के तहत दोष मढ़कर कार्यवाही की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिहाज से पर्याप्त नहीं है. इस आरोप से यह भी स्पष्ट है कि आरोपियों में से किसी ने भी पीड़िता को आत्महत्या के लिए न तो उकसाया, न बहलाया-फुसलाया और न उस पर दबाव बनाया.''

सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक पुराने फैसले में एक व्यक्ति को अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप से मुक्त कर दिया था. पति ने झगड़े के दौरान पत्नी से कहा था कि 'जाकर मर जाओ'. आत्महत्या के लिए उकसाने पर 10 साल तक की जेल का प्रावधान है.

ताजा मामला क्या है? साल 2004 में कोलकाता की एक लड़की अंग्रेजी सीखने के लिए एक टीचर के पास गई. युवती और टीचर को एक दूसरे से प्यार हो गया. दोनों ने शादी का फैसला किया. लेकिन जब लड़की अपने टीचर के घर गई तो टीचर के माता पिता ने लड़की को डांटा और 'कॉल गर्ल' तक कह दिया. लड़की के पिता की तरफ से दी गई शिकायत के मुताबिक, टीचर ने इस दौरान अपने पिता के गाली-गलौच का विरोध तक नहीं किया, जिसकी वजह से लड़की परेशान रहने लगी. लड़की ने इस घटना के अगले दिन खुदकुशी कर ली.

लड़की ने दो सुसाइड नोट में लिखे, जिसमें उसने कहा कि उसे कॉल गर्ल कहा गाया और इस दौरान जिस आदमी से वह प्यार करती थी, उसने कुछ नहीं कहा. जांच के बाद पुलिस ने टीचर और उसके पिता समेत तीन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. तीनों आरोपियों ने इसके खिलाफ ट्रायल कोर्ट में याचिका दाखिल की लेकिन अदालत ने याचिका खारिज कर दी. जिसके बाद तीनों आरोपियों ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की, जहां उन्हें राहत मिली. जिसके बाद पुलिस ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की.

आंध्र प्रदेश सरकार ने मंदिरों की जमीन गरीबों में बांटने वाला फैसला वापस लिया, BJP और अन्य संगठनों ने किया था विरोध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
NEET पेपर लीक के बाद NTA का एक्शन, उठाया ये बड़ा कदम
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब
'शशि थरूर को कोई शक है तो...', पवन खेड़ा ने बयान पर दिया ऐसा जवाब
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget