एक्सप्लोरर

अपराध के लिए लगने वाले जुर्माने की रकम बढ़ाने पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, कहा- कानून में बदलाव के लिए सरकार को ज्ञापन दें

याचिकाकर्ता ने कहा कि दंड के तौर पर भी जुर्माना नाकाफी है. कोई 1500 रुपए देकर 1 महीने की जेल से बच सकता है या 3000 रुपये देकर 6 महीने की कठोर जेल से बच सकता है.

आपराधिक मामलों में लगने वाली जुर्माने की राशि बढ़ाने की मांग सुनने से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. चीफ जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि वह ऐसा आदेश नहीं दे सकती. याचिकाकर्ता का कहना था कि इस समय लगाया जा रहा जुर्माना उस उद्देश्य को पूरा नहीं करता जिसके लिए जुर्माने का प्रावधान कानून में रखा गया था. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह कानून में बदलाव के लिए सरकार को ज्ञापन दें.

याचिकाकर्ता संजय कुलश्रेष्ठ ने कहा था कि समय के साथ रुपए का अवमूल्यन हुआ है, लेकिन कई दशक से जुर्माना राशि की समीक्षा नहीं की गई है. 100 या 500 रुपए जैसा जुर्माना बहुत मामूली है. यह अपराध की गंभीरता के मुताबिक नहीं है. जिस उद्देश्य के लिए जुर्माने की व्यवस्था रखी गई थी, मामूली जुर्माना उसे पूरा नहीं कर रहा. 

याचिका में क्या कहा गया:-

  • अब जुर्माना अपराध से दूर रहने को प्रेरित नहीं करता. गलत काम करते समय अपराधी को कोई डर नहीं होता
  • जुर्माना राशि पीड़ित को मुआवजा देने के लिए भी अपर्याप्त है. एक मामले में 6 साल की बच्ची के बलात्कारी पर मुआवजे के लिए सिर्फ 5000 का अतिरिक्त जुर्माना लगा
  • दंड के तौर पर भी जुर्माना नाकाफी है. कोई 1500 रुपए देकर 1 महीने की जेल से बच सकता है या 3000 रुपये देकर 6 महीने की कठोर जेल से बच सकता है. जहां जेल के बदले जुर्माने का विकल्प है, वहां जुर्माना राशि बढ़ाने की आवश्यकता है

याचिकाकर्ता ने कहा था कि मोटर व्हीकल एक्ट में कई बार संशोधन हुए हैं और जुर्माना बढ़ाया गया है. शराब पीकर गाड़ी चलाने के लिए 10,000 रुपए का जुर्माना है. प्रदूषण सर्टिफिकेट न रखने का भी भारी जुर्माना है. कई ट्रैफिक नियम एक साथ तोड़ने पर 50,000 रुपए तक जुर्माना है. यह कानून का उल्लंघन करने से लोगों को रोकता है.

याचिका में कहा गया था कि अगर नीति-निर्माता कुछ मामलों में हल्का जुर्माना रखना चाहते हैं, तो इसमें सामुदायिक सेवा जोड़ सकते हैं. इसके तहत वृक्षारोपण, वृद्धाश्रम में सेवा जैसी बातों को रखा जा सकता है, लेकिन जुर्माना राशि अपराध की गंभीरता के अनुसार ही होनी चाहिए.

याचिकाकर्ता ने मांग की थी कि सुप्रीम कोर्ट निचली अदालतों को निर्देश दे कि वह अपने आदेशों में ऐसा आर्थिक दंड लगाना शुरू करें जो अपराध की मंशा रखने वाले व्यक्ति को इससे रोक सके, लेकिन कोर्ट ने कहा कि अदालतें वही आदेश देती हैं जिसका प्रावधान कानून में है.

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget