एक्सप्लोरर

भ्रष्टाचारियों की संपत्ति जब्त करने और उम्रकैद की सजा देने पर सुनवाई से SC का इनकार, कहा- कानून बनाना हमारा काम नहीं

याचिका में 100 रुपए से ऊपर के नोटों को वापस लिए जाने, 5000 से ऊपर के नकद लेनदेन पर रोक, 50000 से ऊपर की संपत्ति को आधार से लिंक करने जैसे सुझाव भी दिए गए थे.

नई दिल्ली: भ्रष्टाचार के दोषियों की पूरी संपत्ति जब्त करने की मांग पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने मना कर दिया है. याचिका में यह मांग की गई थी कि भ्रष्टाचार के मामलों में उम्र कैद की सजा का प्रावधान किया जाना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कानून बनाना या उसमें बदलाव करना उसका काम नहीं है.

बीजेपी नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय की तरफ से दाखिल याचिका में यह कहा गया था कि भारत के भ्रष्टाचार निरोधक कानून बेहद कमजोर हैं. प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट, बेनामी संपत्ति एक्ट, प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट और फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट की अलग-अलग धाराओं में 3 साल से लेकर 7 साल तक की सजा का प्रावधान किया गया है. लेकिन किसी भी मामले में भ्रष्टाचारी पूरी संपत्ति जब्त किए जाने की व्यवस्था नहीं की गई है. ऐसे में भ्रष्टाचारी यही सोचता है कि उसे ज्यादा से ज्यादा कुछ साल जेल में बिताना होगा. लेकिन भ्रष्टाचार से कमाई गई संपत्ति उसके और उसके परिवार के पास ही बनी रहेगी. इसलिए, भ्रष्टाचारी की संपत्ति जब्त करने और उसे उम्र कैद की सजा देने का कानून होना चाहिए.

याचिका में क्या-क्या सुझाव दिए गए याचिका में 100 रुपए से ऊपर के नोटों को वापस लिए जाने, 5000 से ऊपर के नकद लेनदेन पर रोक, 50000 से ऊपर की संपत्ति को आधार से लिंक करने जैसे सुझाव भी दिए गए थे. याचिका में यह भी बताया गया था कि करप्शन परसेप्शन इंडेक्स समेत तमाम अंतरराष्ट्रीय सूचियों में भारत का नंबर काफी पीछे रहता है. कई योजनाओं के बावजूद बेहद गरीबी और कष्ट में जी रही भारत की एक बड़ी आबादी के जीवन में सुधार नहीं हो पाता है. इस सब के पीछे वजह है भ्रष्टाचार.

आज यह मामला जस्टिस संजय किशन कौल, दिनेश माहेश्वरी और ऋषिकेश राय की बेंच में लगा. बेंच के अध्यक्ष जस्टिस कौल ने सुनवाई की शुरुआत में ही कहा, “यह किस तरह की याचिका है? इसमें कही गई बातें पढ़ने में अच्छी लग सकती हैं, लेकिन क्या याचिकाकर्ता को यह नहीं पता है कि कानून बनाना या उसमें बदलाव करना हमारा काम नहीं है?”

कोर्ट ने कहा- ऐसी याचिकाओं का मकसद प्रचार पाना अधिक याचिकाकर्ता की तरफ से पेश वकील वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायण ने कहा, "हम बहुत उम्मीद के साथ कोर्ट में आए हैं. अगर कोर्ट अपनी तरफ से सरकार को कोई निर्देश नहीं देना चाहता है, तो कम से कम लॉ कमीशन को मामले पर विचार कर कानून बनाने की सिफारिश करने के लिए कहे." इस पर जज ने कहा, “क्या आप खुद लॉ कमीशन गए? आपने सीधे कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी. हो सकता है याचिकाकर्ता ने कई अच्छे काम किए हों, लेकिन ऐसी याचिकाओं का मकसद प्रचार पाना अधिक होता है. हम याचिका पर विचार नहीं करेंगे."

कोर्ट के रुख को देखकर याचिकाकर्ता के वकील ने मामला वापस लेने की अनुमति मांगी. उन्होंने कहा कि वह लॉ कमीशन को ज्ञापन देंगे. कोर्ट ने इसकी अनुमति देते हुए मामले का निपटारा कर दिया.

ये भी पढ़ें- नड्डा पर हमला: गवर्नर धनखड़ा का आरोप- बंगाल में कानून व्यवस्था खराब, सीएम ममता को संविधान का पालन करना होगा

जेल में ही रहेंगे RJD सुप्रीमो लालू यादव, डेढ़ महीने तक के लिए HC ने टाली सुनवाई

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget