एक्सप्लोरर

Election Dispute: नोएडा के सांसद महेश शर्मा के निर्वाचन को किया गया चैलेंज, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने BJP सांसद महेश शर्मा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली गीता रानी शर्मा की याचिका पर नोटिस जारी किया है. याचिका में उनका नामांकन गलत तरीके से खारिज करने का आरोप है.

Gautam Buddh Nagar: गौतम बुद्ध नगर के बीजेपी सांसद डॉक्टर महेश शर्मा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. यह याचिका गीता रानी शर्मा नाम की महिला ने दाखिल की है. उनका कहना है कि उन्होंने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था. इसे निर्वाचन अधिकारी ने गलत तरीके से खारिज कर दिया था.

इससे पहले गीता रानी शर्मा ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी, लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी याचिका के प्रतिवादियों की लिस्ट से चुनाव आयोग और गौतम बुद्ध नगर के डीएम का नाम हटा दिया था. हाई कोर्ट ने सिर्फ महेश शर्मा को नोटिस जारी किया था. इसके खिलाफ गीता शर्मा सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं.

हाई कोर्ट की गलती पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

गुरुवार 2 जनवरी को हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने माना कि इस मामले में चुनाव आयोग और गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) के जिलाधिकारी एक अनिवार्य पक्ष हैं उनके जवाब से ही स्पष्टता मिलेगी कि याचिकाकर्ता का पर्चा क्यों खारिज हुआ. ऐसे में हाई कोर्ट ने उन्हें नोटिस न जारी कर गलती की.

मार्च में होगी मामले की अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने गीता रानी शर्मा की याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग, नोएडा डीएम और डॉक्टर महेश शर्मा के अलावा 2 अन्य प्रतिवादियों से जवाब दाखिल करने कहा है. मार्च के आखिरी सप्ताह में मामले की सुनवाई होगी. ध्यान रहे कि पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा 3 बार से गौतम बुद्ध नगर के सांसद हैं. 2024 में भी उन्होंने लगभग 5.50 लाख मतों के अंतर से चुनाव जीता है.

ये भी पढ़ें: Delhi Police Deportation Operation: घुसपैठियों की कैसे होती है घर वापसी? ये रहा डिपोर्ट करने का प्रोसेस, दिल्ली से 3 दिन में 30 बांग्लादेशी गिरफ्तार

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीफ जस्टिस का विरोध करने वाले कानूनी छात्रों के प्रैक्टिस लगी पाबंदी हटी, बार काउंसिल ने बदला फैसला
चीफ जस्टिस का विरोध करने वाले कानूनी छात्रों के प्रैक्टिस लगी पाबंदी हटी, बार काउंसिल ने बदला फैसला
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget