एक्सप्लोरर

Supermoon 2023: देश में दिखा 'सुपरमून', जानिए फिर कब दिखेगा ये अद्भुत नजारा

Supermoon 2023: 'सुपरमून' साधारण चंद्रमा से सात प्रतिशत बड़ा और 16 प्रतिशत चमकीला दिखता है. एक फिर इस तरह का अद्भुत नजारा देखने को मिल सकता है.

Supermoon 2023: अंतरिक्ष में कभी-कभी बेहद अद्भुत घटनाएं घटती हैं. इनमें से कई घटनाएं बेहद ही खूबसूरत होती हैं और लोगों को आकर्षित करती हैं. इसी क्रम में कोलकाता में एक अगस्त को भारत के लोग दुनिया के अन्य लोगों के साथ इस महीने में पहले दुर्लभ ‘सुपरमून’ के गवाह बने. इसी अगस्त माह में दो बार ‘सुपरमून’ की घटना देखने को मिलेगी.

एमपी बिड़ला तारामंडल के पूर्व निदेशक देबीप्रसाद दुआरी ने यह जानकारी दी है. इस घटना के बारे में बताते हुए खगोल वैज्ञानिक दुआरी ने कहा कि चंद्रमा 27.3 दिनों में एक बार दीर्घवृत्ताकार कक्षा में पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाता है. इस कारण, अपनी कक्षा में किसी बिंदु पर यह पृथ्वी से सबसे दूर होगा. दूर के बिंदु को ‘अपोजी ’ कहा जाता है और किसी दूसरे समय में पृथ्वी के सबसे निकट होने की दशा को उसे ‘पेरिगी’ कहा जाता है.

आखिरी बार 2018 में दिखा था सुपरमून 
उन्होंने बताया, ‘जब ‘पेरिगी’ के समय चांद धरती के सबसे निकट होता है, तब उस पूर्णिमा को ‘सुपरमून’ कहते हैं क्योंकि उसका आकार तब सामान्य से बड़ा दिखता है.’ उन्होंने यह भी कहा कि आखिरी बार एक ही महीने में दो सुपरमून 2018 में देखे गए थे और ऐसी अगली घटना 2037 में देखी जाएगी.

इस एक अगस्त (1 अगस्त) को नजर आए मून को स्टर्जन मून के रूप में जाना जाता है. सुपरमून होने की वजह से यह चंद्रमा ज्यादा चमदार दिखाई दिया. एक अगस्त को स्टर्जन मून 2:32 बजे अपने पीक पर रहा. सूर्यास्त के बाद जब यह दक्षिण- पूर्व क्षितिज से ऊपर उठा तभी यह पूरी तरह नजर आया . 

चंद्रयान- 3 की टाइमिंग से मैच
खगोल वैज्ञानिक दुआरी ने कहा, ‘यह उत्साहजनक है क्योंकि संयोग से चंद्रयान- 3 का मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा की ओर रुख करेगा.’ चंद्रयान- 3 के 23 अगस्त को चंद्रमा पर उतरने का कार्यक्रम है.

उन्होंने ने यह भी कहा, ‘चंद्रमा अंडाकार कक्षा में घूमते हुए 27.3 दिन में पृथ्वी का एक चक्कर लगाता है. इसका नतीजा है कि कक्षा में एक समय आता है जब वह पृथ्वी से सबसे दूर होता है और उसी बिंदु को अपोजी कहते हैं और जब वह सबसे नजदीक आता है तो उस बिंदु को पेरिजी कहते हैं.’  

उन्होंने कहा की, ‘जब पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पेरिजी के निकट होता या पृथ्वी के करीब होता है तो उसे हम ‘सुपरमून’ कहते हैं. 

ये भी पढ़े :Supermoon August 2023: आज पूर्णिमा के दिन आसमान में दिखेगा ‘स्टर्जन मून’ का अद्भुत नजारा, धरती के इतने करीब रहेंगे चंदा मामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
Embed widget