एक्सप्लोरर

सुधीर भार्गव सूचना आयोग के नए चीफ, सरकार ने चार सूचना आयुक्त भी नियुक्त किए

केन्द्र सरकार ने लंबे अतराल के बाद नए मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर सुधीर भार्गव की नियुक्ति की है. सरकार ने इसके साथ ही आयोग में चार नए सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति की है. बता दें कि रिक्तियां नहीं भरे जाने के लिए लोगों ने कोर्ट का भी रुख किया था.

नई दिल्ली: सरकार ने सुधीर भार्गव को नया मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किया है. इसके अलावा केन्द्रीय सूचना आयोग में चार नए सूचना आयुक्तों की भी नियुक्ति की गई है. केंद्रीय सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त समेत सूचना आयुक्तों के 11 स्वीकृत पद हैं लेकिन उसे अभी सिर्फ तीन सूचना आयुक्तों के साथ काम करना पड़ रहा था.

सरकारी आदेश की प्रति के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व आईएफएस अधिकारी यशवर्धन कुमार सिन्हा, पूर्व आईआरएस अधिकारी वनजा एन सरना, पूर्व आईएएस अधिकारी नीरज कुमार गुप्ता और पूर्व विधि सचिव सुरेश चंद्र की केंद्रीय सूचना आयोग में सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी है.

सिन्हा 1981 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी थे. वह ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त भी रह चुके हैं. सीआईसी में सरना एकमात्र महिला सूचना आयुक्त होंगी. 1980 बैच की भारतीय राजस्व सेवा (सीमा शुल्क और उत्पाद शुल्क) अधिकारी रहीं सरना केंद्रीय उत्पाद और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) की प्रमुख थीं. 1984 बैच के आईएएस अधिकारी रहे नीरज कुमार गुप्ता निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग में सचिव भी रह चुके हैं. भारतीय विधि सेवा अधिकारी सुरेश चंद्र इस साल केंद्रीय विधि सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए. वह 2002 और 2004 के बीच तत्कालीन कानून मंत्री अरूण जेटली के निजी सचिव भी रहे हैं.

सरकार द्वारा नियुक्त सभी नौकरशाह इस वर्ष सेवानिवृत्त हुए हैं. मुख्य सूचना आयुक्त आर के माथुर और सूचना आयुक्त यशोवर्धन आजाद, श्रीधर आचार्युलू और अमिताभ भट्टाचार्य के हाल ही में सेवानिवृत्त होने के बाद आयोग में सिर्फ तीन सूचना आयुक्त बचे थे, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने इन रिक्तियों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था. सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों की नियुक्तियों में पारदर्शिता बनाए रखने और खोज समितियों और आवेदकों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए कहा था.

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वालों में से एक कोमोडोर (सेवानिवृत्त) लोकेश बत्रा ने नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी अपलोड करने के निर्देश को पूरा करने में नाकाम रही. बत्रा ने कहा, ‘‘जैसा कि मेरा मन कह रहा था, सरकार ने उच्चतम न्यायालय के निर्देश का पालन ना करते हुए, पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वेबसाइट पर इसका विवरण अपलोड नहीं किया.’’

गौरतलब है कि सुनवाई के दौरान, केन्द्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि सर्च कमेटी ने सीआईसी के पदों लिए नामों का चयन कर लिया गया है और जल्द ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. न्यायामूर्ति ए के सीकरी, न्यायामूर्ति एस अब्दुल नजीर और न्यायामूर्ति आर सुभाष रेड्डी की पीठ ने केन्द्र सरकार को सीआईसी और सूचना आयुक्तों पर सर्च समिति के विवरण को वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया था.

यह भी पढ़ें-

खुशखबरी: दिल्ली वालों को मिला नए साल का गिफ्ट, लाजपत नगर से मयूर विहार के बीच शुरू हुई मेट्रो सेवा

नक्सलियों ने कहा- नोटबंदी के समय बीजेपी MLC ने लिए थे 5 करोड़ रुपये, नहीं लौटाया तो किया हमला

देखें वीडियो-

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु में फिर गूंजेगा क्रिकेट: हादसे की याद में 11 कुर्सियां रहेंगी खाली, कड़े इंतजामों के बीच होगा RCB का मैच
बेंगलुरु में फिर गूंजेगा क्रिकेट: हादसे की याद में 11 कुर्सियां रहेंगी खाली, कड़े इंतजामों के बीच होगा RCB का मैच
'सरकार इतनी जल्दी में क्यों?' महिला आरक्षण कानून पर मल्लिकार्जुन खरगे ने किरेन रिजिजू को लिखी चिट्ठी
'सरकार इतनी जल्दी में क्यों?' महिला आरक्षण कानून पर खरगे ने किरेन रिजिजू को लिखी चिट्ठी
West Bengal Elections 2026: '400 का सिलेंडर अब 1100 रुपये में, ऐसा ही रहा तो बैलगाड़ी...', LPG संकट पर ममता बनर्जी ने केंद्र को घेरा
'400 का सिलेंडर अब 1100 में, ऐसा ही रहा तो बैलगाड़ी...', LPG संकट पर ममता बनर्जी ने केंद्र को घेरा
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ीं मुश्किलें, इलाहाबाद HC से मिली राहत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ीं मुश्किलें, इलाहाबाद HC से मिली राहत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, 'उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां...'
Israel US Iran War Live: 'होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाला मारा गया', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू ने कर दिया ऐलान
Live: 'होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाला मारा गया', ईरान से जंग के बीच नेतन्याहू ने कर दिया ऐलान
1000 करोड़ कमाने में किस फिल्म को लगे कितने दिन? टॉप 5 में साउथ का कब्जा
1000 करोड़ कमाने में किस फिल्म को लगे कितने दिन? टॉप 5 में साउथ का कब्जा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
शादी के लिए रिजेक्ट हुआ क्रिकेटर, कोई अपनी बेटी देने को नहीं तैयार, खुद किया हैरतअंगेज खुलासा
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
PNG कनेक्शन पर इन लोगों को नहीं देनी होगी सिक्योरिटी फीस, अप्लाई करने से पहले जान लीजिए नियम
PNG कनेक्शन पर इन लोगों को नहीं देनी होगी सिक्योरिटी फीस, अप्लाई करने से पहले जान लीजिए नियम
EPFO Recruitment 2026: EPFO में 153 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका; लास्ट डेट से पहले करें आवेदन
EPFO में 153 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका; लास्ट डेट से पहले करें आवेदन
Embed widget