एक्सप्लोरर

Zoom को कहिए बाय-बाय, NIT के युवाओं ने तैयार किया स्वदेशी कॉलिंग ऐप SYNC/copy

एनआईटी राउरकेला के कुछ युवाओं ने एक ऐसा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप तैयार किया है, जिसको विदेशी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग एप जूम के विकल्प के तौर पर भविष्य में इस्तेमाल किया जा सकता है.

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण काल के दौरान अक्सर ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जहां पर मंत्रियों से लेकर छात्रों तक एक दूसरे से जुड़ने के लिए तकनीक का सहारा ले रहे हैं. इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप Zoom कई बार इस्तेमाल किया गया, लेकिन हाल ही में केंद्र सरकार ने जूम ऐप को लेकर कई तरह की शंकाएं भी ज़ाहिर की थीं. इसका कम इस्तेमाल करने की सलाह भी दी थी. जिसके बाद से ही यह मांग उठ रही है कि क्यों ना भारत के पास अपना कोई ऐसा ऐप हो जिसके जरिए लोग एक दूसरे से जुड़ सकें और जहां पर सुरक्षा के लिहाज से भी कहीं कोई खतरा ना हो.

इसी को ध्यान में रखते हुए एनआईटी राउरकेला के कुछ युवाओं ने एक ऐसा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप तैयार किया है, जिसको विदेशी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग एप जूम के विकल्प के तौर पर भविष्य में इस्तेमाल किया जा सकता है. यह स्वदेशी ऐप कई विदेशी एप्स से कहीं अधिक सुरक्षित और यूजर फ्रेंडली भी है.

क्या ख़ास फीचर हैं इस स्वदेशी ऐप में

Sync MyOrg360 वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के ज़रिए 1000 लोग एक साथ जुड़ सकते हैं. इसके ज़रिए जुड़े रहने की समय अवधि की कोई सीमा नहीं है यानी जितनी देर चाहें आप इसके जरिये जुड़े रह सकते हैं. इस ऐप में एचडी वॉइस और वीडियो क्वॉलिटी भी मिलती है. ख़ास बात यह है कि यदि किसी के पास स्मार्ट फोन नहीं है, तब भी आप इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप जरिए हो रही मीटिंग में वॉइस कॉल के माध्यम से शिरकत कर सकते हैं. व्हाइट बोर्ड, स्क्रीन शेयरिंग फीचर, रीयल टाइम चैट, रिकॉर्डिंग की सुविधा दी गई है. वहीं सुरक्षा के लिहाज़ से बात की जाए तो इसे डाउनलोड करने के लिए किसी एक्सटर्नल एप्लीकेशन की जरुरत नहीं होती.

इस एप से डाटा चोरी का खतरा भी कम रहेगा!

इस ऐप के ट्रायल के दौरान केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी एनआईटी राउरकेला के छात्रों के साथ जुड़े. इस एप को Sync नाम दिया गया है. इसका मकसद यह है कि ज़ूम जैसी विदेशी एप के जरिए जो एक डाटा चोरी का खतरा हमेशा बना रहता है उसको दूर किया जा सके साथ ही मेक इन इंडिया को भी बढ़ावा दिया जा सके. इसका अभी परीक्षण चल रहा है. इसके बाद इसके इस्तेमाल करने को लेकर फैसला लिया जाएगा. यह अभी प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है.

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget