एक्सप्लोरर

DU एडमिशन के दौरान वेबसाईट क्रैश होने की समस्या को लेकर DUSU उपाध्यक्ष ने डीन से की मुलाकात

दिल्ली विश्वविद्यालय के एडमिशन प्रक्रिया के दौरान आ रही वेबसाईट क्रैश होने की समस्या को लेकर डूसू उपाध्यक्ष ने डीन से बातचीत कर जल्द समाधान निकाले को लेकर चर्चा की.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की सह-सचिव शिवांगी खरवाल और डूसू उपाध्यक्ष प्रदीप तंवर ने दिल्ली विश्वविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया की डीन प्रो शोभा बगई से मिलकर एडमिशन प्रक्रिया के दौरान आ रही वेबसाईट क्रैश होने की समस्या पर बातचीत की. साथ ही फीस भुगतान के दौरान होने वाली समस्या और आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र संबंधी समस्या से अवगत कराते हुए इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की.

डूसू सह-सचिव शिवांगी खरवाल ने कहा कि, "दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया चूंकि पूरी तरह से ऑनलाइन है, ऐसे में वेबसाइट का बार-बार बंद होना या नहीं खुलना बड़ी समस्या है. चाहे परिणाम घोषित करने के समय हो या रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के समय, हर बार वेबसाईट क्रैश हो जाती है. हमने आज वेबसाइट क्रैश‌ होने संबंधी समस्या को शीघ्र ठीक करने की मांग कड़े शब्दों में की है.

प्रशासन ने एक-दो दिन में सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है

प्रशासन ने हमें शीघ्र वेबसाईट को बड़ी संख्या में ट्रैफिक को नियंत्रित कर पाने के अनुरूप ठीक करने का आश्वासन दिया है. साथ ही हमने जिन छात्रों का आरक्षित श्रेणी के प्रमाण पत्र में समस्या के कारण फॉर्म अस्वीकृत हो गया है उनको राहत देते हुए अंडरटेकिंग लेकर इसी कट ऑफ में प्रवेश देने के लिए पुनः विचार करने की मांग की है.

डूसू ने छात्रों के फीस भुगतान करने के बाद भी पुनः फीस पेमेंट की लिंक आ जाने संबंधी समस्या को रखा है. प्रशासन ने एक-दो दिन में इन सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है, कुछ समस्याएं आज शाम तक ही ठीक हो जाएंगी. हम डीयू में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सभी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयासरत हैं. कॉलेज स्तर की जो समस्याएं हैं उनके लिए भी कॉलेज प्रशासन से सम्पर्क कर उनके निदान का प्रयास लगातार कर रहे हैं."

हेल्पलाइन के माध्यम से समस्याओं का समाधान कर रहे हैं- डूसू उपाध्यक्ष

डूसू उपाध्यक्ष प्रदीप तंवर ने कहा कि, "डूसू की बहुभाषी हेल्पलाइन के माध्यम से हम छात्रों की विभिन्न समस्याओं का समाधान कर रहे हैं. आज तीसरे दिन हमने नार्थ कैंपस में डूसू ऑफिस के बाहर हेल्पडेस्क लगाई जहां पर छात्रों ने अपनी जिन समस्याओं को हमारे सामने रखा उसके समाधान हेतु हमने प्रयास किए. इसके अतिरिक्त मोबाइल और डिजिटल माध्यमों से जो प्रश्न या समस्याएं छात्र हमारे समक्ष रख रहे हैं, उनका समाधान डूसू कर रहा है."

यह भी पढ़ें.

यूपी: बाराबंकी में गैंगरेप के बाद की गई दलित युवती की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

Twitter Down: यूजर्स नहीं देख पा रहे अपनी पोस्ट, कंपनी ने कहा- इंटर्नल सिस्टम में कुछ दिक्कत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
'कोई भी शख्स इतनी ताकत...', CJP प्रोटेस्ट के बीच सौरव दास का बड़ा बयान
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार
Explained: SC बोला- बिना कानूनी प्रक्रिया के हिरासत नहीं! समझिए अनुच्छेद 19 और 21 में क्या अधिकार

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget