एक्सप्लोरर

Bengal SSC Scam: पार्थ चटर्जी मामले पर ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए BJP विधायक ने गाया गीत, बोल हैं- 'दीदी गायब हैं'

West Bengal SSC Scam: स्कूल नौकरी घोटाला मामले में चल रही जांच के बीच बीजेपी विधायक आशिम सरकार ने CM ममता बनर्जी पर गाने से हमला कर दिया.

SSC Scam: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में स्कूल नौकरी घोटाला मामले में चल रही जांच के बीच बीजेपी विधायक आशिम सरकार ने एक बार फिर राज्य की सीएम ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) पर गाने से हमला कर दिया. गाने के बोल कहते हैं कि '‘दीदीर दैखा नाई रे’ (दीदी गायब हैं).' दरअसल, पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee), जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कथित स्कूल नौकरी घोटाले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था, बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ममता सरकार पर तंज कसा है बल्कि शुक्रवार को भी उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए एक वीडियो जारी किया है. गाने के बोल कहते हैं कि "दादा पार्थो का जीवन नष्ट कर रहा है" कलकत्ता उच्च न्यायालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी को सोमवार सुबह एम्स भुवनेश्वर स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है जिसमें कहा गया है कि सत्ताधारी दल के राजनीतिक नेताओं ने एसएसकेएम अस्पताल में शरण लेकर अतीत में ईडी की पूछताछ से सफलतापूर्वक बचा था.

भुवनेश्वर एम्स में आज होंगे पार्थ चटर्जी शिफ्ट

अदालत पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार मंत्री पार्थ चटर्जी को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में स्थानांतरित करने के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. अदालत ने कहा कि आरोपी को एसएसकेएम अस्पताल से एम्बुलेंस द्वारा कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ले जाया जाएगा और उनके साथ उनके वकील और एक एसएसकेएम डॉक्टर भी होंगे.

अदालत ने एम्स भुवनेश्वर के अधिकारियों को कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, श्वसन चिकित्सा और एंडोक्रिनोलॉजी में विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम द्वारा आरोपी की चिकित्सकीय जांच करने को कहा है. अदालत ने एम्स के अधिकारियों को मामले में जांच अधिकारी, एसएसकेएम चिकित्सा अधिकारी और आरोपी का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील को सोमवार दोपहर तीन बजे तक रिपोर्ट सौंपने का भी निर्देश दिया.

शाम चार बजे मामले की होगी सुनवाई

अदालत ने कहा कि जांच अधिकारी रिपोर्ट की एक सॉफ्ट कॉपी कोलकाता में अपने समकक्ष को भेजेगा, जो इसे धन शोधन निवारण (पीएमएल) अधिनियम, 2002 के तहत विद्वान विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश करेगा. अदालत ने कहा कि पीएमएल अधिनियम के तहत विशेष न्यायाधीश सोमवार शाम चार बजे मामले की सुनवाई करेंगे. अदालत ने जांच अधिकारी से मामले में वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था करने को भी कहा.

यह भी पढ़ें.

Delhi Corona Update: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो लोगों की मौत, पॉजिटिविटी रेट 5.57 फीसदी तक पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget