एक्सप्लोरर

श्रीनगर शहर में अब तक का सबसे कम 2.3 फीसदी मतदान

जम्मू कश्मीर के स्थानीय निकाय चुनाव में तकरीबन 2.3 फीसदी लोगों ने मतदान किया. यह श्रीनगर में अब तक किसी भी चुनाव में हुआ सबसे कम मतदान है.

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में चल रहे शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को श्रीनगर नगर निगम के 19 वार्डों में से नौ में 100 से भी कम मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. यह श्रीनगर में अब तक किसी भी चुनाव में हुआ सबसे कम मतदान है. राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार नगर के 1.78 लाख मतदाताओं में से सिर्फ 2.3 फीसदी मतदाता मतदान के लिए घरों से बाहर आए.

उपचुनाव में करीब सात फीसदी हुआ था मतदान  यह श्रीनगर शहर में किसी भी चुनाव में सबसे कम मतदान है. अप्रैल 2017 में श्रीनगर संसदीय क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में मतदान फीसदी सात फीसदी से कुछ अधिक था. बुधवार को नगर निगम के दूसरे चरण में, दो वार्डों - सैयद अली अकबर और टंकीपुरा में 10 से भी कम लोगों ने मतदान किया.

आठ और नौ लोगों ने अलग-अलग वार्ड में किया मतदान टंकीपुरा के 10,371 मतदाताओं में से केवल आठ ने वोट डाले वहीं सैयद अली अकबर वार्ड के 7,784 मतदाताओं में से नौ ने मतदान किया. लवयपुरा में 6,385 मतदाताओं में से करीब 15 फीसदी ने मतदान किया वहीं जैनाकोट में 12,754 मतदाताओं में से 864 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. जम्मू कश्मीर में 13 साल के अंतराल के बाद शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव कराए जा रहे हैं. इससे पहले 2005 में इन निकायों के लिए चुनाव हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget