एक्सप्लोरर

SpiceJet-IndiGo Flights: स्पाइसजेट के बाद अब इंडिगो की फ्लाइट में आई खराबी, आखिर क्यों हो रही हैं इमर्जेंसी लैंडिंग की घटनाएं

SpiceJet-IndiGo Flights: स्पाइसजेट के विमानों में इस बीच तकनीकी खराबी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. पहले विस्तारा और अब इंडिगो की फ्लाइट में भी तकनीकी खराबी. जानिए पिछले दिनों की घटनाएं...

SpiceJet-IndiGo Flights: देश की विमानन कंपनियां (Airlines)अपनी खराबी को लेकर आजकल सुर्खियों में है. खासकर स्पाइसजेट(SpiceJet) की विमानों में ये खराबी ज्यादा सामने आ रही हैं. लेकिन अब इंडिगो विमान (IndiGo) में भी तकनीकी खराबी के चलते रविवार की सुबह शारजाह से हैदराबाद (Sharjah To Hyderabad)जा रही इंडिगो की फ्लाइट की कराची (Karachi)में इमर्जेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. बीते दो सप्ताह में कराची में भारतीय विमान की ये दूसरी इमरजेंसी लैंडिंग है. पहले विस्तारा (Vistara)फिर स्पाइसजेट और अब इंडिगो, इमर्जेंसी लैंडिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं.

पिछले 17 दिनों में इन फ्लाइट्स की हुई इमर्जेंसी लैंडिंग

बता दें कि पिछले 17 दिनों में ही विमानों में तकनीकी खराबी की कई घटनाएं सामने आई हैं. इनमें से कई विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी तो कुछ लैडिंग के बाद उड़ान ही नहीं भर सके. इमर्जेंसी लैंडिंग की घटनाएं स्पाइसजेट में ज्यादा हो रही हैं. इन घटनाओं की वजह से विमानन नियामक DGCA ने इस विमान कंपनी को कारण बताओ नोटिस तक जारी कर दिया है. 

-17 जुलाई को तकनीकी खराबी के चलते इंडिगो के विमान की पाकिस्तान के कराची में इमर्जंसी लैंडिंग कराई गई थी. सभी यात्रियों को यहां सुरक्षित उतारा गया, जिसके बाद अब वहां से दूसरे विमान से सभी यात्रियों को हैदराबाद ले जाया जाएगा. 

-15 जुलाई को यूएई के शारजाह से आ रही एयर अरेबिया की फ्लाइट को केरल के कोच्चि एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. इस दौरान एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए इमर्जेंसी घोषित कर दी गई थी. दरअसल एयर अरेबिया  की फ्लाइट जी9-426  में हाइड्रोलिक फेल्योर की वजह से इसे आपातकाल लैंडिंग करनी पड़ी थी.

-14 जुलाई को दिल्ली से वडोदरा जा रहे इंडिगो विमान 6 E-859 की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. इंजन में वाइब्रेशन होने के बाद ये इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. 

-11 जुलाई को स्पाइसजेट की दुबई-मुदुरै बोइंग बी737 मैक्स फ्लाइट के अगले पहिए में दुबई में खराबी आई. फ्लाइट के नोज व्हील पर सामान्य की तुलना में ज्यादा दबाव था. जिसके बाद दूसरी फ्लाइट मुंबई से दुबई भेजी गई.

-06 जुलाई को विस्तारा की बैंकॉक-दिल्ली फ्लाइट यूके-122 (BKK-DEL) को तकनीकी खराबी के बाद सिंगल इंजन पर लैंड कराया गया था. कंपनी ने इसे मामूली खराबी बताया था.

-05 जुलाई को रायपुर-इंदौर इंडिगो उड़ान (A320Neo फ्लाइट) के केबिन क्रू के क्यू-400 विमान में 23 हजार फीट ऊंचाई पर विंडशील्ड में दरार आ गई थी. इसके बाद तत्काल कांडला-मुंबई फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराने का निर्णय लिया गया था. उस घटना में भी सभी यात्री तो सुरक्षित रहें लेकिन एयरलाइन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए.

-05 जुलाई को ही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-11 दिल्ली से दुबई जा रही थी. लेकिन खराबी की वजह से इसको पाकिस्तान की तरफ मोड़ना पड़ा. बताया गया  कि प्लेन की इंडिकेटर लाइट में कुछ दिक्कत आई थी.

-02 जुलाई को स्पाइसजेट के प्रवक्ता की ओर से जानकारी दी गई है कि फ्लाइट के टेक ऑफ करने के बाद जब विमान 5 हजार फीट की ऊंचाई पर पहुंचा तो पायलट के केबिन में धुआं देखा गया. इसके बाद विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया. केबिन में धुआं किस वजह से उठा था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

सबसे ज्यादा खराबी आई स्पाइसजेट के विमानों में 

इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में स्पाइसजेट विमान बना हुआ है. कुछ ही दिनों के अंदर में कई ऐसे मामले आए हैं जिस वजह से एयरलाइन की छवि कुछ धूमिल हुई है. फिर चाहे वो चलते प्लेन का पक्षी से टकराना रहा हो या फिर इंजन में खराबी, विदेश में भी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. इन घटनाओं ने विमान यात्रा में सुरक्षा को लेकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है.

पर सवाल उठता हैं कि आखिर क्या वजह है को स्पाइस जेट के विमान किसी बड़े खतरे के आने से पहले दस्तक दे रहे है. जानकर मानते हैं कि खराब मैंटेनेंस और ट्रेंड स्टॉफ की कमी एक बड़ी वजह हो सकती है.

डीजीसीए ने स्पाइसजेट को कारण बताओ नोटिस जारी किया

डीजीसीए ने स्पाइसजेट को पिछले 18 दिनों में आठ तकनीकी खराबी की घटनाओं, सुरक्षा निरीक्षण को झंडी दिखाने, अपर्याप्त रख-रखाव और भुगतान से संबंधित समस्याओं के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इस नोटिस में कहा गया है कि स्पाइसजेट विमान नियम, 1937 के नियम 134 और अनुसूची XI की शर्तों के तहत "सुरक्षित, कुशल और विश्वसनीय हवाई सेवाएं मुहैया कराने" में फेल रही है.

ये भी पढ़ें:
IndiGo Sharjah-Hyderabad Flight: बताया गया है कि ये विमान शारजाह से हैदराबाद जा रहा था, तभी कई हजार फीट की ऊंचाई पर पायलट को विमान में तकनीकी खराबी का शक हुआ.

इंडिगो के विमान की पाकिस्तान में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के चलते डायवर्ट हुई फ्लाइट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
Embed widget