मुंबई एयरपोर्ट पर टला हादसा, फिसल कर कीचड़ में जा फंसा स्पाइस जेट का विमान
रनवे बंद होने की वजह से मुंबई आने और यहां से जाने वाले विमानों पर बुरा असर पड़ा है. अकेले जेट एयरवेज 62 उड़ानें रद्द कर दी हैं.

मुंबई: मुसलाधार बाऱिश के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया. आपको बता दें कि कल शाम को स्पाइस जेट की वाराणसी से मुंबई आने वाला विमान फिसल कर कीचड़ में जा फंसा. हालांकि इसमें जान माल को कोई नुकसान नहीं हुआ.
मुंबई: मूसलाधार बारिश से यातायात पर असर, स्कूल-कॉलेज बंद, अगले 48 घंटे भारी
स्पाइस जेट की ये फ्लाइट वाराणसी से मुंबई आ रही थी. जैसे ही विमान मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर उतरा वैसे ही बारिश के कारण फिसल कर कीचड़ में जा धंसा. विमान में 183 यात्री सवार थे. कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है. हादसे की वजह से कई फ्लाइट्स के रूट को भी डायवर्ट करना पड़ा.
#Visual SpiceJet flight overshot runway 27 on landing at Mumbai airport & skidded off into the unpaved surface due to wet runway. pic.twitter.com/7tmWtoiGBy
— ANI (@ANI) September 19, 2017
मंबई में कल से ही लगतार बारिश हो रही है जिसकी वजह से जगह जगह सड़कों पर पानी भर गया है. बारिश की वजह से मुंबई एयरपोर्ट का रनवे काफी गीला हो गया था.
हादसे की वजह से एयरपोर्ट का मुख्य रनवे आज सुबह 10 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया है. रनवे बंद होने की वजह से मुंबई आने और यहां से जाने वाले विमानों पर बुरा असर पड़ा है. अकेले जेट एयरवेज 62 उड़ानें रद्द कर दी हैं.
जेट ने अपने यात्रियों की सहूलियत के लिए टिकट की तारीख में बदलाव और कैंसिलेशन पर लगने वाले चार्च को अगले दो दिनों के लिए माफ कर दिया है. स्पाइसेजट ने भी मुंबई से उड़ान भरने वाली और मुंबई आने वाली उड़ानों को रद्द कर दिया है.
Source: IOCL

























