एक्सप्लोरर

‘दूसरे के हितों के लिए सौरव गांगुली को वंचित करना राजनीतिक बदला’, ममता बनर्जी का बीजेपी पर निशाना

Mamata Banerjee On Saurav Ganguly: टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निशाने पर एक बार फिर बीजेपी है. उन्होंने सौरव गांगुली को लेकर बीजेपी पर हमला किया है.

Mamata Banerjee On Surav Ganguly: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली (Saurav Ganguly) को लेकर एक बार फिर बीजेपी (BJP) पर हमलावर हो गई हैं. उन्होंने कहा है कि किसी दूसरे के हितों की रक्षा के लिए सौरव गांगुली को वंचित कर देना एक राजनीतिक प्रतिशोध है. उन्होंने कहा है कि दूसरों की रक्षा करने के लिए सौरव गांगुली को हटाया गया है.

ममता बनर्जी ने यहां तक कहा कि आईसीसी प्रमुख का चुनाव लड़ने के नाम पर सौरव गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष पद के नामांकन से वंचित किया गया है. इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि सौरव गांगुली एक लोकप्रिय शख्सियत हैं और इसलिए उन्हें हटाया गया है. साथ ही उन्होंने भारत सरकार से अपील भी की थी कि दादा को लेकर राजनीतिक तौर पर फैसला न लिया जाए, बल्कि क्रिकेट और खेल को ध्यान में रखा जाए. वो किसी राजनीतिक दल के सदस्य नहीं हैं.

सौरव गांगुली की जगह रोजर बिन्नी बने अध्यक्ष

सौरव गांगुली की जगह अब साल 1983 में विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी को बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाया गया है. हालांकि एजीएम में इस चुनाव को लेकर ज्यादा चर्चा नहीं हुई और ये संपन्न भी हो गई, लेकिन माना ये जा रहा था कि सौरव गांगुली को आईसीसी का पद मिल सकता है. वहीं जय शाह दूसरी बार सचिव चुने गए हैं.

टीएमसी का बीजेपी पर निशाना

इससे पहले टीएमसी के नेता मदन मित्रा ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि सौरव गांगुली को बीसीसीआई का अध्यक्ष इसलिए बनाया गया था ताकि बीजेपी उन्हें ममता बनर्जी के खिलाफ अपने संभावित मुख्यमंत्री के रूप में सामने ला सके. उन्होंने कहा कि लेकिन सौरव गांगुली वो नहीं कर पाए जो मिथुन चक्रवर्ती ने बीजेपी के लिए कर दिखाया. बीजेपी में शामिल होने से इनकार करने वाले लोगों को जेल में बंद कर दिया जाता है, लेकिन बीजेपी गांगुली के साथ ऐसा नहीं कर पाई क्योंकि वो देश के प्रतीक हैं.

ये भी पढ़ें: 'बंगाल को बांटने का सवाल ही नहीं, इसकी इजाजत नहीं देंगे', केंद्र शासित प्रदेश की मांग के बीच बोलीं ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget