एक्सप्लोरर

National Herald Case: सोनिया गांधी से आज की पूछताछ खत्म, सोमवार को फिर बुला सकती है ED

नेशनल हेराल्ड केस में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने आज करीब तीन घंटे तक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पूछताछ की. 

Sonia Gandhi Questioned: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आज की पूछताछ खत्म हो गई है. केंद्रीय एजेंसी ईडी उन्हें सोमवार को फिर से पूछताछ के लिए बुला सकती है. प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने आज करीब तीन घंटे तक उनसे पूछताछ की. सोनिया गांधी से पूछताछ के बाद कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पूछताछ के लिए पेश हुईं. उन्होंने कहा जो पूछना है पूछिए, मैं रात 8 बजे तक बैठने के लिए तैयार हूं, कल भी आ सकती हूं. सोनिया गांधी ने कहा कि सोमवार को आ सकती हूं. ईडी के पास सवाल नहीं थे. ये खबरें कि कोरोना के कारण सोनिया ने पूछताछ खत्म करने के लिए कहा यह झूठ है.

हाल ही में सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गईं थी. जब वह ईडी दफ्तर पहुंचीं तो उन्होंने मास्क पहन रखा था और उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी उनके साथ थे. प्रियंका गांधी को ईडी मुख्यालय में ठहरने की अनुमति दी गई थी ताकि स्वास्थ्य समस्या खड़ी होने की स्थिति में वह अपनी मां के साथ रहें और उन्हें दवाएं दे सकें. उन्हें पूछताछ वाले कमरे से दूर रखा गया था.

सुरक्षा कड़ी

सोनिया गांधी की पेशी से पहले दिल्ली पुलिस ने गांधी के जनपथ स्थित आवास और ईडी कार्यालय के बीच एक किलोमीटर के रास्ते पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया था. इलाके के आसपास यातायात पर भी प्रतिबंध था. पार्टी ने शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ एजेंसी की कार्रवाई की आलोचना की है और इसे ''राजनीतिक प्रतिशोध'' करार दिया है. कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन कर रही है.

ईडी ने इससे पहले सोनिया गांधी के बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी से इस मामले में पांच दिन तक 50 घंटे से अधिक समय की पूछताछ की थी. यह जांच कांग्रेस द्वारा प्रवर्तित ‘यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड’ में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित है, जिसके पास नेशनल हेराल्ड अखबार का मालिकाना हक है.

सोनिया और राहुल से पूछताछ की कार्रवाई पिछले साल के आखिर में ईडी द्वारा धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत एक नया मामला दर्ज करने के बाद शुरू की गई थी. इससे पहले, एक निचली अदालत ने 2013 में बीजेपी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी द्वारा दायर एक निजी आपराधिक शिकायत के आधार पर यंग इंडियन के खिलाफ आयकर विभाग की जांच का संज्ञान लिया था.

सोनिया से ईडी के सवाल पर बवाल, बेंगलुरु में कार में लगाई आग, दिल्ली में रोकी गईं ट्रेनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget