एक्सप्लोरर

CWC की बैठक खत्म, सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष

सोनिया गांधी तब तक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी जब तक अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर लेती है. आज सीडब्ल्यूसी की बैठक में ये फैसला हुआ, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसकी जानकारी दी.

नई दिल्लीः आखिरकार कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर चल रहा मंथन खत्म हो गया है और कांग्रेस को अपना अध्यक्ष मिल गया है. सोनिया गांधी को कांग्रेस को नया अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया है. राहुल गांधी द्वारा इस्तीफा वापस लेने से इनकार करने के बाद सीडब्ल्यूसी ने सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाने का फैसला लिया. कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष होंगी.

इससे पहले आज दो बार सीडब्ल्यूसी की बैठक हुई जिसमें नेताओं ने राहुल से इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने साफ इनकार कर दिया. राहुल के नहीं मानने के बाद सीडब्ल्यूसी ने सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया. हालांकि बताया जा रहा था कि सोनिया गांधी पहले अध्यक्ष पद को स्वीकारने के लिए तैयार नहीं थीं लेकिन पार्टी में किसी और नाम पर सहमति न होने के चलते उन्हें ये फैसला करना पड़ा.

वहीं सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी ने इस मामले पर कहा कि जो भी पार्टी में सबकी राय होगी वो उसके साथ जाएंगी. हालांकि राहुल गांधी पहले ही कह चुके थे कि कांग्रेस में गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष होना चाहिए लेकिन पार्टी में किसी और नाम पर एकराय नहीं हो सकी और एक बार फिर सोनिया गांधी को पार्टी की कमान अपने हाथ में लेनी पड़ी.

CWC की बैठक खत्म, सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष

लगभग डेढ़ साल तक राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद को संभालने के बाद हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में हार के बाद 25 मई को अपना इस्तीफा दे दिया था और 4 जून को इसे सार्वजनिक कर दिया था. तबसे लेकर अब तक राहुल गांधी को मनाने की कोशिश की जा रही थी पर ये असफल साबित हुई. इसके बाद आज दो बार हुई सीडबल्यूसी की बैठक में आखिरकार सोनिया गांधी के नाम पर ही आकर सबने सर्वसम्मति जताई.

CWC की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति ने एक स्वर से ये निर्णय लिया कि सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष का अंतरिम पद संभालें जब तक कि एक रेगुलर कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो जाता. इस अनुरोध को सोनिया गांधी ने स्वीकार किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ये भी बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति ने यह प्रस्ताव पारित किया कि पार्टी के हर नेता और प्रतिनिधि की ये इच्छा है कि राहुल गांधी अपनी सेवाएं देते रहें.

इससे पहले राहुल गांधी ने CWC की बैठक से बाहर निकलकर कहा कि बैठक में जम्मू-कश्मीर के हालात पर चर्चा हुई और उसी के बारे में बात करने के लिए उन्हें वहां बुलाया गया था. मीटिंग के बीच में जम्मू-कश्मीर को लेकर खबर आई थी कि कश्मीर में हिंसा हो रही है और हालात बेहद खराब हैं. चूंकि कश्मीर में हिंसा की खबरों से हम सब चिंतित हैं लिहाजा हमने तय किया कि सरकार और पीएम मोदी से पूछा जाए कि वो पूरी पारदर्शिता के साथ बताएं कि वहां क्या हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
 बस्तर जिस रेस से चूका, अब दोगुनी स्पीड से दौड़ेगा; नक्सली भी बनेंगे विकास का पहिया
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में किया छात्रों के प्रदर्शनों का बचाव, क्या कहा? 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 32 लाख किसानों का कर्ज होगा माफ
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget