एक्सप्लोरर

पाकिस्तान का झंड़ा फहराने वाले इलाकों के खिलाफ फतवा जारी हो : आरएसएस नेता इन्द्रेश

नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी इन्द्रेश कुमार ने कहा है कि कश्मीर में पाकिस्तान का झंडा फहराने और देश में मिनी पाकिस्तान कहे जाने वाले क्षेत्रों के खिलाफ फतवा जारी करना चाहिए.

उन्होंने दावा किया, हम सभी हिन्दुस्तानी हैं और जिस देश में रहते हैं उसका नाम हिन्दुस्तान है. इसलिए यहां के किसी क्षेत्र को पाकिस्तान या मिनी पाकिस्तान नहीं कहा जा सकता है. कुमार ने कहा, कुछ क्षेत्र हैं जहां मकानों की छतों पर पाकिस्तानी झंडा फहराया जा रहा है. क्या यह इस्लाम के अनुरूप है और क्या वे अच्छे मुसलमान हैं? ऐसे में देवबंद उनके खिलाफ फतवा क्यों नहीं जारी करता है. आरएसएस के मुसलमान मोर्चा मुस्लिम राष्ट्रीय मोर्चा की ओर से आयोजित इफ्तार की दावत में उन्होंने ये बातें कहीं.

उन्होंने सवाल किया, क्या रमजान के पाक महीने में पाकिस्तानी झंडा फहराने वाले और सुरक्षा बलों पर पथराव करने वाले सच्चे मुसलमान हैं? कुमार ने कहा, आपको नहीं लगता कि देवबंद को घाटी में पथराव करने वालों के खिलाफ फतवा जारी करना चाहिए. मुसलमानों को बीफ नहीं खाने की सलाह देते हुए आरएसएस पदाधिकारी ने कहा, बीफ एक बीमारी है, इसके स्थान पर दूध का सेवन करना चाहिए. गाय का दूध स्वास्थ्य के लिए अच्छा है. उसमें औषधीय गुण हैं. उन्होंने दावा किया है कि कुरान में किसी मुसलमान धर्मगुरू यहां तक कि पैगंबर मुहम्मद के भी बीफ खाने का कोई जिक्र नहीं है.

इसपर जोर देते हुए कि एक-साथ तीन बार तलाक बोलना इस्लाम का हिस्सा नहीं है, उन्होंने कहा, यह परंपरा महिलाओं के प्रति अन्याय है. इसे खत्म होना चाहिए. उन्होंने दावा किया, मैंने इस्लाम के कई बुद्धिजीवियों और धर्मगुरूओं से सवाल किया है कि वे कुरान में लिखी बातों के स्थान पर शरिया को क्यों मानना चाहते हैं? लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया. वे सिर्फ एक-साथ तीन बार तलाक बोलने के विरोध को शरिया के साथ हस्तक्षेप मानते हैं, कुरान के साथ नहीं.

बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर कुमार ने दावा किया कि मुगल शासक बाबर एक मंगोल था और उसने मौजूदा राम मंदिर को ध्वस्त कर वहां अपने नाम पर मस्जिद बनाया. उन्होंने दावा किया कि पूरा घटनाक्रम बर्बर था, वह इस्लाम के मुताबिक नहीं था. कोई दूसरे धर्म के पवित्र स्थल को तोड़कर मस्जिद नहीं बना सकता.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर की एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर की एक और रील

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget