एक्सप्लोरर

Brijbhushan Singh: इलाज खर्च के बदले यौन संबंध बनाने की शर्त का आरोप, सामने आए बृजभूषण के खिलाफ चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे

Wrestlers Allegations On Brij Bhushan Singh: डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दाखिल चार्जशीट में पहलवानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं. चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं.

Brij Bhushan Singh Chargesheet: बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दाखिल चार्जशीट से चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. सूत्रों के मुताबिक, एक महिला पहलवान ने आरोप लगाया है कि सिंह ने उसका मेडिकल खर्च वहन करने के बदले में यौन संबंध बनाने को कहा था. उनके अनुसार, सिंह ने उनसे कहा था कि वह उनकी चोट के इलाज के लिए भुगतान करेंगे लेकिन इसके एवज में उन्होंने यौन संबंध बनाने की मांग की.

1,600 पन्नों की चार्जशीट दिल्ली के राउज एवेन्यू डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश की गई है, जहां मामले की सुनवाई हो रही है. इसमें सीआरपीसी की धारा 164 के तहत दी गई शिकायतकर्ता की गवाही शामिल है, जो परेशान करने वाली घटनाओं पर प्रकाश डालती है.

शिकायतकर्ताओं ने बृजभूषण सिंह को लेकर किए ये दावे

शिकायतकर्ता ने अपने बयान में आपबीती बताई है. शिकायतकर्ताओं में से एक, जिसे आरोपपत्र में 'पहलवान नंबर 2' कहा गया है, उन्होंने खुलासा किया कि फाइनल में प्रतिस्पर्धा करने के बाद भारत लौटने पर सिंह ने उसे अशोक रोड पर डब्ल्यूएफआई कार्यालय में बुलाया.

महिला पहलवान ने दावा किया कि सिंह ने कुश्ती से संबंधित चोट के इलाज के लिए चिकित्सा खर्च वहन करने की बात तो मान ली लेकिन यौन कृत्यों में शामिल होने की शर्त लगा दी. हालांकि, पहलवान ने शर्त मानने से इनकार कर दिया. एक अन्य शिकायतकर्ता, जिसकी पहचान आरोपपत्र में 'पहलवान नंबर 6' के रूप में की गई है, उन्होंने सिंह पर प्रोटीन की खुराक देने के बदले यौन संबंध बनाने का प्रस्‍ताव रखने का आरोप लगाया.

विभिन्न तरीकों से यौन शोषण का आरोप

शिकायतकर्ताओं ने अपनी गवाही में आगे कहा कि सिंह और उनके करीबी सहयोगियों ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दौरों के दौरान उनके साथ विभिन्न तरीकों से यौन शोषण किया. इसके अलावा, उन्होंने दावा किया कि सिंह कारण बताओ नोटिस जारी कर धमकियां देते थे और उन्हें बात मानने के लिए मजबूर करते थे.

बृजभूषण शरण सिंह ने 6 मई, 2023 को एनपीएल किंग्सवे कैंप में जांच के दौरान अपने आधिकारिक आवास, जहां डब्ल्यूएफआई कार्यालय था, में महिला पहलवानों से अकेले मिलने को कहा था लेकिन उन्‍होंने सख्ती से इनकार कर दिया था.

शिकायतकर्ताओं ने और क्या कहा?

शिकायतकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविरों के दौरान कोई अनुचित व्यवहार नहीं हुआ क्योंकि पूरे क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों से व्यापक निगरानी की गई थी. उन्‍होंने अपनी गवाही में ओलंपिक पदक विजेता एमसी मैरी कॉम की अध्यक्षता में सरकार की ओर से नियुक्त छह सदस्यीय निरीक्षण समिति की ओर से की गई जांच की निष्पक्षता के बारे में भी चिंता जताई. पहलवानों के अनुसार, समिति के सदस्यों ने सिंह के खिलाफ शिकायतों को खारिज कर दिया, शिकायतकर्ताओं पर सिंह के निर्दोष इशारों और व्यवहार के पीछे के उनके इरादे को गलत समझने का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें- Delhi Ordinance: 'कांग्रेस दबाव में आकर फैसला नहीं लेती', अध्यादेश पर AAP को समर्थन देने पर क्या कुछ बोले अधीर रंजन चौधरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, इस राज्य से आई डराने वाली रिपोर्ट
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'
खरगे के आरोप पर नड्डा का पलटवार, बोले - 'दिल्ली पुलिस की कार्रवाई...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget