एक्सप्लोरर

'जेम्स बॉन्ड कहां हैं', संजय राउत के निशाने पर क्यों आ गए अजीत डोभाल? 

संजय राउत ने मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए अजीत डोभाल पर निशाना साधा. राउत ने कहा, वो नेशनल सुरक्षा सलाहकार कौन हैं... जेम्स बॉन्ड, वो कहां हैं.

शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. इतना ही नहीं इस बार राउत के निशाने पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी आ गए. संजय राउत ने कहा, वो नेशनल सुरक्षा सलाहकार कौन हैं... जेम्स बॉन्ड.. वो कहां हैं. 

दरअसल, संजय राउत मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह दो दिन से मुंबई में हैं. चुनाव का जायजा ले रहे हैं. लेकिन वे मणिपुर नहीं जा पा रहे हैं. वहां जायजा नहीं ले पा रहे हैं. राउत यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि आपके वो नेशनल सुरक्षा सलाहकार कौन हैं... जेम्स बॉन्ड, वो कहां हैं. वे यूक्रेन में जाकर युद्ध बंद करा रहे हैं. 

पीएम मोदी पर भी साधा निशाना

राउत ने पीएम मोदी के यूक्रेन के दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वे वहां युद्ध की भूमि पर जाकर फोटो खिंचाते हैं. वे मणिपुर की सड़कों पर चलकर दिखाएं. अपने आप को भगवान बताते हैं. भगवान सिर्फ लाशों को देख रहा है. राउत ने कहा, मणिपुर में जो कुछ हो रहा है, उसके जिम्मेदार सिर्फ चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार हैं. इन लोगों की वजह से ही देश की सत्ता इनके हाथों में है. 

मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा
मणिपुर हिंसा की आग में लगातार चल रहा है. राज्य में आरक्षण को लेकर पिछले साल 3 मई को हिंसा की शुरुआत हुई थी. अब तक हिंसा में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. हजारों लोग बेघर हुए हैं. ये हिंसा मैतेई और कुकी समुदाय के बीच फैली है. हाल ही में कुकी उग्रवादियों द्वारा ड्रोन से हमले किए गए हैं. पिछले दिनों मणिपुर में हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद राज्य में स्थिति फिर बिगड़ गई. राजधानी इंफाल में कर्फ्यू लगाया गया है. केंद्र सरकार ने सुरक्षाबलों के 2000 अतिरिक्त जवानों को भी भेजा है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget