एक्सप्लोरर

अविश्वास प्रस्तावः सरकार का समर्थन करेंगे या विरोध में रहेंगे- शिवसेना के रुख पर सस्पेंस

एनडीए में शामिल 18 सांसदों वाली शिवसेना सरकार से नाराज है. अविश्वास प्रस्ताव की बहस छेड़ने वाली टीडीपी के सांसदों ने पिछले दिनों मुंबई जाकर शिवसेना के नेताओं से मुलाकात की थी और अविश्वास प्रस्ताव पर सहयोग की मांग की थी.

नई दिल्लीः संसद का मानसून सत्र शुरू हो गया है. पहले ही दिन लोकसभा में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया और मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आया. इस अविश्वास प्रस्ताव को स्पीकर सुमित्रा महाजन ने स्वीकार भी कर लिया. अब सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक मोदी सरकार के खिलाफ़ लोकसभा में आए अविश्वास प्रस्ताव पर शिवसेना के रुख पर फैसला पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे करेंगे. शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का फैसला आने तक सभी पार्टी सांसदों को इस बारे में कुछ भी बोलने से मना किया गया है.

आपको बता दें की एनडीए में शामिल 18 सांसदों वाली शिवसेना सरकार से नाराज है. अविश्वास प्रस्ताव की बहस छेड़ने वाली टीडीपी के सांसदों ने पिछले दिनों मुंबई जाकर शिवसेना के नेताओं से मुलाकात की थी और अविश्वास प्रस्ताव पर सहयोग की मांग की थी. शिवसेना के इस तरह के रुख के बाद सरकार के लिए कुछ परेशानी की बात हो सकती है कि उसके सहयोगी उसका साथ छोड़ते दिख रहे हैं लेकिन अभी इस पर पार्टी का कोई रुख सामने न आने से सस्पेंस कायम है.

हालांकि विश्लेषकों का कहना है कि इस वक़्त लोकसभा में संख्या बीजेपी के पास है. लोकसभा की कुल सीटों की संख्या 543 है, जिनमें अभी 9 सीटें खाली हैं यानि इस वक्त लोकसभा के पास कुल 534 सांसद हैं. इस तरह से बहुमत का आंकड़ा 268 होता है. लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है जिसके पास अकेले ही 272 सांसद हैं यानि बीजेपी अकेले दम पर ही बहुमत साबित करने में न सिर्फ सक्षम है बल्कि उसे बहुमत से 4 सीटें ज्यादा हैं. इसलिए सरकार के पास किसी तरह का कोई खतरा नहीं है.

मोदी सरकार के चार सालों के कार्यकाल में पहली बार विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है. स्पीकर सुमित्रा महाजन ने विपक्ष के इस अविश्वास को स्वीकार करने के बाद संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा है कि सरकार इसपर चर्चा करने के लिए तैयार है. लिंचिंग और दूसरे मुद्दों पर हंगामे के बीच टीडीपी ने लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया जिसका कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों ने भी समर्थन किया.

इस बीच कांग्रेस ने कहा है कि उसके पास नंबर है. यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कौन कहता है हमारे पास नंबर नहीं है? दरअसल केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के पास पूर्ण बहुमत है. सरकार ने आज कहा, "अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद सभी चीजें साफ हो जाएंगी. मैं सदन में यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि देश के लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार में पूर्ण विश्वास है."

दरअसल एनसीपी के तारिक अनवर, सीपीएम के मोहम्मद सलीम, आरएसपी के एन के प्रेमचंद्रन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिनकार्जुन खड़गे और के सी वेणुगोपाल ने सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हमें रावण जैसा नहीं बनना, हम राम के अनुयायी’, TMC ऑफिस में तोड़फोड़ के बीच सुकांता मजूमदार की BJP कार्यकर्ताओं को सलाह
‘हमें रावण जैसा नहीं बनना, हम राम के अनुयायी’, TMC ऑफिस में तोड़फोड़ के बीच सुकांता मजूमदार की BJP कार्यकर्ताओं को सलाह
हवाला नेटवर्क का मास्टरमाइंड नवास KI गिरफ्तार, दुबई में पकड़ा गया ठग सुकेश चंद्रशेखर का खास सहयोगी
हवाला नेटवर्क का मास्टरमाइंड नवास KI गिरफ्तार, दुबई में पकड़ा गया ठग सुकेश चंद्रशेखर का खास सहयोगी
बंगाल-असम में एनडीए के पक्ष में क्यों हुई इतनी जबरदस्त वोटिंग ? हिमंता बिस्व सरमा ने बताई ये बड़ी वजह
बंगाल-असम में एनडीए के पक्ष में क्यों हुई इतनी जबरदस्त वोटिंग ? हिमंता बिस्व सरमा ने बताई ये बड़ी वजह
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद होने वाली हिंसा पर ECI सख्त, मुख्य सचिव-DGP और CAPF को दिए निर्देश
बंगाल चुनाव के बाद होने वाली हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, मुख्य सचिव-DGP और CAPF को दिए निर्देश

वीडियोज

Met Gala 2026 के अजीब नियम: No Onion-Garlic, No Selfie, No Spouse यहां Fashion से ज्यादा Rules चलते हैं
Pitt Siyapa Review: सोनम बाजवा और परमवीर चीमा की अनोखा कॉन्सेप्ट और शानदार कॉमेडी फिल्म
West Bengal New CM Update: बंगाल का अगला सीएम कौन?! | Suvendu Adhikari
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’?
क्या यूपी-पंजाब में भी BJP करेगी ‘खेल’? | UP Election 2027

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जालंघर में BSF चौक के पास स्कूटी में अचानक ब्लास्ट, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
जालंघर में BSF चौक के पास स्कूटी में अचानक ब्लास्ट, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
'हम लड़ाई नहीं चाहते, लेकिन...', प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर अमेरिका ने ईरान को दे दी खुली धमकी
'हम लड़ाई नहीं चाहते, लेकिन...', प्रोजेक्ट फ्रीडम को लेकर अमेरिका ने ईरान को दे दी खुली धमकी
'BCCI के इशारों पर नाचता है ICC', क्रिकेटर के बयान से मचा हड़कंप; ट्रॉफी जीतने पर भी तोड़ी चुप्पी
'BCCI के इशारों पर नाचता है ICC', क्रिकेटर के बयान से मचा हड़कंप
'शक्तिमान के लिए रणवीर सिंह आइडियल हो सकते हैं', किलविश का रोल करने वाले एक्टर बोले- मुकेश खन्ना को दोबारा सोचना चाहिए
'शक्तिमान के लिए रणवीर सिंह आइडियल हो सकते हैं', किलविश का रोल करने वाले एक्टर बोले- मुकेश खन्ना को दोबारा सोचना चाहिए
'पहले गोरखपुर के नाम से लोग डरते थे लेकिन आज...', टू-लेन ब्रिज के उद्घाटन पर बोले CM योगी
'पहले गोरखपुर के नाम से लोग डरते थे लेकिन आज...', टू-लेन ब्रिज के उद्घाटन पर बोले CM योगी
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, धुआं-धुआं केबिन, इमरजेंसी एग्जिट से स्लाइड्स के जरिए यात्रियों को निकाला
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट, देखें वीडियो
'भाई मैंने आपका क्या बिगाड़ा है?' बंगाल बीपेजी प्रमुख के बयान पर अनुपम खेर ने किया रिएक्ट
ममता बनर्जी पर फूटा क्रिकेटर मनोज तिवारी का गुस्सा, TMC छोड़ने पर खोला बड़ा राज; कहा- 5 करोड़...
ममता पर फूटा मनोज तिवारी का गुस्सा, TMC छोड़ने पर खोला बड़ा राज; कहा- 5 करोड़...
Embed widget