एक्सप्लोरर

बिहार-यूपी वाले बयान पर शिवराज का कमलनाथ पर पलटवार, कहा- MP में ना कोई इधर का है, ना कोई उधर का

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में ना कोई इधर का है, ना कोई उधर का है. मध्यप्रदेश में जो भी आता है, यहां का हो कर ही बस जाता है.

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद बिहार, उत्तर प्रदेश के लोगों पर बयान देकर विवादों में घिरे कमलनाथ पर अब शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा, ''मध्यप्रदेश में ना कोई इधर का है, ना कोई उधर का है. मध्यप्रदेश में जो भी आता है, यहां का हो कर ही बस जाता है. प्रदेश को हिंदुस्तान का दिल ऐसे ही नहीं कहते! क्यों ठीक कहा ना?''

कमलनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार है जब शिवराज सिंह चौहान ने सीधा-सीधा हमला बोला है. घ्यान रहे कि कमलनाथ का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था.

इससे पहले कल बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था, "कमलनाथ का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था और यह उन पर नहीं जंच रहा है कि वह जहां जन्मे हैं, वहीं के लोगों के विरुद्ध बोलें. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र को लड़ाकर विभाजनकारी राजनीति करना चाहती है."

दरअसल, 17 दिसंबर को कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद कहा था कि मध्य प्रदेश के जो उद्योग सरकार से सुविधाएं प्राप्त करते हैं, उन्हें 70 प्रतिशत स्थानीय नौजवानों को नौकरियां देनी होंगी. इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि बिहार और उत्तर प्रदेश के लोग यहां नौकरियां पा लेते हैं और स्थानीय नौजवान नौकरियों से वंचित रह जाते हैं.

कमलनाथ के बयान पर राहुल गांधी बोले- मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानता

बिहार और उत्तर प्रदेश के नेताओं ने कमलनाथ को निशाने पर लिया. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, "जो कमलनाथ ने कहा है, वह बहुत गलत है. पहले उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को महाराष्ट्र में निशाना बनाया गया और अब मध्य प्रदेश में भी वही हो रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है."

कमलनाथ पर विजयवर्गीय का तंज- वो भी तो कानपुर में पैदा हुए हैं

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मनोज झा ने कहा कि कमलनाथ का बयान 'आइडिया ऑफ इंडिया' के खिलाफ है. मैं कांग्रेस नेताओं से ऐसी बातों से दूर रहने का आग्रह करूंगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
'1000 युवाओं में सिर्फ 12 को परमानेंट नौकरी', प्रयागराज में बोले राहुल गांधी
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget