एक्सप्लोरर

Uddhav Attacks PM Modi: 'अगर इतनी ही गर्मी है तो...',  उद्धव ठाकरे का पीएम मोदी को चैलेंज

Uddhav Thackeray: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी मोड में आ गए हैं. इसी कड़ी में वो बीजेपी नेताओं पर लगातार निशाना साध रहे हैं. 

 

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे पूरी तरह तैयार हैं. इसी कड़ी में उद्धव ठाकरे ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें शुरू कर दी हैं. बुधवार (31 जुलाई) को भी उद्धव ठाकरे ने मुंबई में कार्यकर्ताओ की बैठक बुलाई.

आने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओ की बैठक में उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस तक सब का समाचार लिया. खबर है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिवसेना ठाकरे गुट अभी से तैयारी में जुट गया है.

पीएम मोदी पर बरसे उद्धव ठाकरे

शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने मुंबई के सभी विधानसभा चुनावी क्षेत्रों के सदस्यों से मुलाकात की. इस दौरान उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा. उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को चैलेंज तक कर दिया और कहा, अगर आप मे इतनी ही गर्मी है तो आ जाओ मुंबई.

गर्मी उतारने के लिए तैयार हूं- उद्धव

उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने पीएम मोदी (PM Narendra Modi) पर निशाना साधते हुए कहा, 'आपकी गर्मी उतराने के लिए तैयार हूं.' देवेंद्र फडणवीस को चेतावनी देते हुए वो बोले, 'अब देखना होगा कि फडणवीस रहेंगे या फिर मैं. अगर हम सत्ता में आए तो धारावी पुर्नविकास का टेंडर हम रद्द कर देंगे.'

ठाकरे का मुंबई के लिए क्या है प्लान?

2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) के दौरान उद्धव ठाकरे की पार्टी ने मुंबई की 36 में से 25 सीटें जीती थीं. इस बार महाविकास अघाडी में चुनाव लड़ने के दौरान एनसीपी और कांग्रेस के साथ कुछ सीटों पर समझौता किया जाएगा. सीट समझौते पर आखिरी मुहर महाविकास अघाडी की बैठकों में वरिष्ठ नेता करेंगे. 

मुंबई में जीती गई सीटें और ऐसी सीटें जहां एक से अधिक उम्मीदवार रुचि रखते हैं और जहां हाल के लोकसभा चुनावों में विधानसभा क्षेत्र में ठाकरे के उम्मीदवार को अधिक बढ़त मिली है, उस पर चुनाव लड़ते समय ठाकरे जोर दे सकते हैं. मुंबई की कुछ सीटों पर जहां ठाकरे मजबूत हैं, नगर निगम चुनावों को ध्यान में रखते हुए शिवसेना ठाकरे समूह उन सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रहा है.

2019 के चुनाव में कांग्रेस के केवल चार विधायक जीते जबकि NCP ने एक सीट जीती, 2024 के लोकसभा चुनाव में भी ठाकरे ने अपनी चार में से तीन सीटें जीतीं इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में और अधिक सफलता हासिल करने के लिए उद्धव ठाकरे का मुंबई, जो एक तरह से शिवसेना का गढ़ है, पर विशेष फोकस रहेगा.

ये भी पढ़ें: 'लोकसभा चुनाव में हमारे साथ हुई नाइंसाफी', NDA में शामिल इस पार्टी के मुखिया के बयान ने बढ़ाई BJP की टेंशन

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget