एक्सप्लोरर

संजय राउत ने पवार के मध्यावधि चुनाव वाले बयान पर जताई सहमति, बोले- सरकार चलने का BJP को विश्वास होता तो...

शरद पवार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव होने की पूरी संभावना है. शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पांच से छह में गिर सकती है. बताया जा रहा है शरद पवार ने एनसीपी विधायकों और पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए ये सब कहा.

महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार को आज विधानसभा में बहुमत परीक्षण करना है. लेकिन, शिंदे के फ्लोर टेस्ट से पहले एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने ये कहकर सियासी हलकों में हलचल मचा दी कि ये सरकार अगले पांच-छह महीने में गिर जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने मध्यावधि चुनाव की तैयारी को भी कहा है. इधर, शरद पवार के मध्यावधि चुनाव वाले बयान का शिवसेना के सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने भी पूरी तरह से सहमति जताई है. इसके साथ ही, उन्होंने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने पर भी सवाल खड़े किए हैं.

संजय राउत ने पवार के बयान पर जताई सहमति

संजय राउत ने कहा कि वे शरद पवार के बयान से सहमत हैं. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी को इतना विश्वास होता कि सरकार चलेगी तो बीजेपी का सीएम होता, जिसके पास ज्यादा सीट है. ऐसे में वो शिंदे को सीएम नहीं बनाते. राउत ने कहा कि लोगों के मन में सवाल है जो हमारा एग्रीमेंट था, वो अगर मान लेते. उन्होंने कहा कि आपने हमको सीएम पद इसलिए नहीं दी क्योंकि आप शिवसेना को खत्म करना चाहते है. अब उसको सीएम बनाया है जो शिवसेना से बागी हुआ है.

राउत ने नसीहत देते हुए कहा कि शिवसेना तैयार है और रहेगी. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जी को लोकतंत्र की चिंता रहती है क्या? महाराष्ट्र में लोकतंत्र बचा है लोग आने वाले समय में उनसे सवाल करेंगे.

क्या बोले शरद पवार?

शरद पवार ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, महाराष्ट्र में मध्यावधि चुनाव होने की पूरी संभावना है. शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार पांच से छह में गिर सकती है. बताया जा रहा है शरद पवार ने एनसीपी विधायकों और पार्टी के नेताओं को संबोधित करते हुए ये सब कहा. शरद पवार के संबोधन में शामिल एक नेता ने बताया कि, महाराष्ट्र में नवगठित सरकार अगले पांच से छह महीने में गिर सकती है जिसके लिए हम सभी विधायकों और नेताओं को मध्यावधि चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है.

पवार ने ये भी कहा कि शिंदे का समर्थन कर रहे कई बागी विधायक मौजूदा स्थिति से खुश नहीं है. विभागों का बंटवारा होने के बाद इन सभी का असंतोष सामने देखने को मिलेगा जिसका नतीजा सरकार गिरना साबित होगा. पवार ने संबोधन में आगे कहा कि, ये पूरी संभावना है कि इस सब के बाद कई बागी विधायक अपनी मूल पार्टी में वापस आ जाए. उन्होंने कहा कि, पार्टी अध्यक्ष ने विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादा वक्त गुजारने को कहा है.

ये भी पढ़ें: Maharashtra: शिंदे सरकार का शक्ति परीक्षण आज, व्हिप को लेकर गहराया विवाद, स्पीकर ने ठाकरे खेमे को दिया बड़ा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget