एक्सप्लोरर

राम मंदिर भूमि पूजन पर शिवसेना का तंज, कहा- राम के आशीर्वाद से खत्म होगा कोरोना

शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में राम मंदिर भूमि पूजन पर तंज कसते हुए कहा है कि भगवान राम के आशीर्वाद से देश से कोरोना का संकट गायब हो जाएगा. वहीं राममंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज 'भूमि पूजन' समारोह में उपस्थित नहीं होने की भी बात कही है.

नई दिल्लीः आज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम होने जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम के दौरान रामलला के भव्य मंदिर की आधारशिला रखेंगे. वहीं देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए शिवसेना ने इस कार्यक्रम पर तंज कसा है. शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में आज होने जा रहे भूमि पूजन कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा है कि भगवान राम के आशीर्वाद से देश से कोरोना का संकट गायब हो जाएगा.

शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा कि देश में कोरोना का संकट भगवान राम के आशीर्वाद से गायब हो जाएगा. इसके साथ ही शिवसेना का कहना है कि राममंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज अयोध्या में मंदिर 'भूमि पूजन' समारोह में उपस्थित नहीं होंगे.

पार्टी के मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा गया है कि देश में कोरोनोवायरस के बढ़ते मामलों के बीच 5 अगस्त को समारोह आयोजित किया जा रहा है. वहीं राम मंदिर निर्माण अभियान से जुड़े प्रमुख नेता आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समारोह का गवाह बनेंगे. सामना में बताया है कि इसके पीछे उनकी आयु और अयोध्या में कोरोना वायरस के प्रकोप को मुख्य वजह बताया गया है.

शिवसेना ने सामना में कहा है कि अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी गृह मंत्रालय के पास थी. लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण गृह मंत्री अमित शाह को कोरोनो पॉजिटिव पाए जाने के बाद आज अयोध्या में प्रधानमंत्री, आरएसएस प्रमुख, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और अन्य लोगों की मौजूदगी के बावजूद उनका अभाव रहेगा.

इसे भी देखेंः खराब मौसम के चलते लखनऊ से अयोध्या नहीं गया हेलीकॉप्टर तो सड़क मार्ग से जाएंगे पीएम मोदी

राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम में 175 अतिथि होंगे शामिल, इन मुस्लिम को भी है निमंत्रण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: इमरान मसूद को जामिया से पुलिस ने हिरासत में लिया, छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे थे
LIVE: इमरान मसूद को जामिया से पुलिस ने हिरासत में लिया, छात्रों के प्रदर्शन में पहुंचे थे
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
CEC पर सौरव दास का चौंकाने वाला बयान, 'कॉकरोच ही करके दिखाएंगे, ज्ञानेश कुमार के दिन अब...'
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget