एक्सप्लोरर

Delhi Mayor Election: दिल्ली में AAP का मेयर और डिप्टी-मेयर, केजरीवाल बोले- गुंडे हार गए, BJP ने भी दिया रिएक्शन | 10 बड़ी बातें

Delhi News: शैली ओबेरॉय के रूप में दिल्ली को 10 साल बाद महिला मेयर मिली है. इससे 2011 में बीजेपी की रजनी अब्बी आखिरी महिला मेयर थीं. आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल डिप्टी मेयर चुने गए हैं.

Delhi Mayor Election Result: दिल्ली को 80 दिनों बाद अपना नया मेयर मिल गया है. आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने दिल्ली का मेयर चुनाव जीत लिया है. शैली ने बीजेपी की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया है. मेयर चुनाव में दिल्ली के कुल 10 मनोनीत सांसदों, 14 मनोनीत विधायकों और 250 में से 241 निर्वाचित पार्षदों ने वोट किया. वहीं कांग्रेस के 9 पार्षदों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया. शैली को 150 वोट मिले, जबकि रेखा गुप्ता को सिर्फ 116 वोट मिले. 

MCD के डिप्टी मेयर पद पर भी AAP को जीत हासिल हुई है. आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आले मोहम्मद इकबाल ने डिप्टी मेयर पद पर बीजेपी के कमल बागडी को हराया. आले मोहम्मद इकबाल को 147 वोट मिले, जबकि बीजेपी के कमल बागडी को 116 वोट मिले.

देखिए अब तक की 10 बड़ी बातें

  1. दिल्ली की नवनिर्वाचित मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय ने चुनाव जीतने पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आभार जताया. उन्होंने कहा, "मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि मैं इस सदन को संवैधानिक तरीके से चलाऊंगी. मुझे उम्मीद है कि आप सभी सदन की गरिमा बनाए रखेंगे और इसके सुचारू संचालन में सहयोग करेंगे." उन्होंने कहा, "हमें मिलकर दिल्ली की जनता की उम्मीद को पूरा करना है."
  2. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शैली ओबेरॉय को जीत की बधाई दी. केजरीवाल ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा, "गुंडे हार गए, जनता जीत गई. आज दिल्ली नगर निगम में दिल्ली की जनता जीत गई और गुंडागर्दी हार गई. शैली के मेयर चुने जाने पर दिल्ली की जनता को बधाई." 
  3. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, "गुंडे हार गए, जनता जीत गई. दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई. आप की पहली मेयर शैली ओबेरॉय को भी बहुत-बहुत बधाई."
  4. आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा, "गुंडागर्दी हार गई, जनता जीत गई. बीजेपी धोखा देकर अपना मेयर बनाना चाहती थी. मैं शैली ओबेरॉय को दिल्ली का मेयर चुने जाने पर बधाई देता हूं. अब अली इकबाल डिप्टी मेयर बनेंगे."
  5. इससे पहले बीजेपी सांसद हंसराज हंस ने कहा था, "आम आदमी पार्टी को घबराना नहीं चाहिए. उन्हें अपने लोगों पर विश्वास होना चाहिए. आज दिल्ली को मेयर और डिप्टी मेयर मिल जाएगा." बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने वोट डालने के बाद उम्मीद जताई थी कि आज दिल्ली को मेयर मिल जाएगा.
  6. आज यानी बुधवार (22 फरवरी) को भी शुरू में हंगामा हो गया था. वोटिंग शुरू होने से पहले सिविक सेंटर में AAP पार्षदों की पुलिस से झड़प भी हुई. AAP पार्षद सदन में बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता की एंट्री का विरोध कर रहे थे. हंगामे की आशंका को देखते हुए सदन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.
  7. दिल्ली के सांसदों में मीनाक्षी लेखी ने सबसे पहले वोट डाला था. सबसे आखिरी में सांसद मनोज तिवारी ने वोट डाला. मनोज तिवारी के साथ बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, हर्षवर्धन, गौतम गंभीर, रमेश बिधूड़ी और हंसराज हंस ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया. 
  8. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बुधवार (22 फरवरी) को मेयर चुनाव कराया गया. हालांकि इस चुनाव का कांग्रेस के पार्षदों ने बहिष्कार किया है. इससे पहले तीन बार हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा था. नगरपालिका चुनावों के एक महीने बाद 6 जनवरी को पहली बार सदन की बैठक बुलाई गई थी. 
  9. 6 जनवरी की बैठक में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के सदस्यों की तीखी बहस हो गई थी, जिसके चलते कार्रवाई को स्थगित करना पड़ा था. इसके बाद 24 जनवरी और 6 फरवरी को भी हंगामे के कारण वोटिंग नहीं हो सकी थी. हंगामे की वजह LG वीके सक्सेना की ओर से मनोनीत 10 MCD सदस्यों को वोट देने की अनुमति का फैसला था. इसे लेकर AAP की मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थीं.
  10. 17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने AAP के पक्ष में फैसला सुनाया था. सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया था कि एलजी की ओर से नामित किए पार्षद मेयर के चुनाव में वोट नहीं डालेंगे. कोर्ट ने 24 घंटों के अंदर नोटिस जारी करने के लिए कहा था. इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उपराज्यपाल को 22 फरवरी को चुनाव कराने का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने मान लिया था. बता दें कि दिल्ली MCD चुनाव के नतीजे पिछले साल 7 दिसंबर को आ गए थे. एमसीडी चुनाव में AAP ने 134 सीटें जीतीं जबकि बीजेपी को 104 सीटों पर जीत मिली थी.

ये भी पढ़ें-उद्धव को अब भी उम्मीद, अंतरिम राहत पर शिंदे की सल्तनत; 8 महीने में और कैसे उलझा शिवसेना का विवाद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget