एक्सप्लोरर

Serum Institute Fire: पीएम मोदी ने जताया दुख, मुख्यमंत्री ठाकरे ने आग लगने की वजह बताई

Serum Institute Fire: कोरोना वैक्सीन तैयार करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने से पांच लोगों की मौत हुई है. कल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सीरम इंस्टीट्यूट का दौरा करेंगे.

Serum Institute Fire: पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी परिसर की एक इमारत में आज आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से किए गए ट्वीट के मुताबिक, कोरोना वैक्सीन तैयार करने वाले सीरम इंस्टीट्यूट में निर्माण कार्य के दौरान इलेक्ट्रीक फॉल्ट के कारण आग लगी है. प्राथमिक जांच में ये बात सामने आई है.

आग की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''सीरम इंस्टीट्यूट में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान जाने से दुखी हूं. इस दुख की घड़ी में जान गंवाने वाले लोगों के परिवार के प्रति हमारी संवेदना है. घायल लोगों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं.''

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कल स्थिति का जायजा लेने के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का दौरा करेंगे. मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की जांच के लिए आदेश दिए हैं. ठाकरे ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग वहां नहीं लगी जहां कोविड-19 टीकों का निर्माण किया जा रहा है बल्कि उस इकाई में लगी है जहां बीसीजी टीके बनाए जा रहे हैं.

टीके को कोई नुकसान नहीं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि आग की घटना से कोविशील्ड टीकों के निर्माण को कोई नुकसान नहीं हुआ है. जिस इमारत में आग लगी वह सीरम केन्द्र की निर्माणाधीन साइट का हिस्सा है और कोविशील्ड निर्माण इकाई से एक किमी दूर है, इसलिए आग लगने से कोविशील्ड के निर्माण पर कोई असर नहीं पड़ा है.

महापौर मुरलीधर मोहोल ने कहा कि ऐसा लगता है कि आग की घटना में जान गंवाने वाले पांच लोग भवन के तल पर काम कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अग्निशमन अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान शव बरामद किये.

पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल ने कहा कि अपराह्न करीब पौने तीन बजे सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के परिसर में स्थित एसईजेड 3 भवन के चौथे और पांचवें तल पर आग लग गई. उन्होंने कहा, ''नौ लोगों को भवन से बाहर निकाल लिया गया है.'' घटना के वायरल हुए वीडियो में भवन से धुआं उठता दिख रहा है.

अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची. पुणे पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. उन्होंने कहा, ''आग बुझाने वाले पानी के 15 टैंकरों को काम में लगाया गया और शाम करीब साढ़े चार बजे उसपर काबू पा लिया गया.''

अधिकारी ने कहा कि फर्नीचर, तार, कैबिन जलकर राख हो गए हैं. जहां आग लगी, उन तलों पर कोई महत्वपूर्ण मशीनरी अथवा उपकरण नहीं रखे थे.

मुआवजे का एलान

सीरम इंस्टीट्यूट में आग में जान गंवाने वाले सभी पांच मजदूर थे. इनमें से दो-दो पुणे और उत्तर प्रदेश के थे और एक बिहार से थे. इनके नाम हैं- महेंद्र इंगळे, प्रतिक पाष्टे, बिपीन सरोज, सुशील कुमार पांडे और रमाशंकर हरिजन.

मृतकों के परिवार के प्रति सीरम इंस्टीट्यूट ने संवेदना जताई है और 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है.

कृषि कानूनों के विरोध में अन्ना हजारे, इस जगह पर 30 जनवरी से करेंगे अनशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget