एक्सप्लोरर

वैज्ञानिकों की इस नई खोज से कोरोना का नया टीका विकसित करने की उम्मीद जगी

वैज्ञानिकों का मानना है कि रीसर्च के नतीजे ऐसे टीके विकसित करने में मदद कर सकते हैं, जो आईजीए प्रतिक्रिया को मजबूत करेंगे और शुरुआती चरण में कोरोना वायरस संक्रमण का आईजीए आधारित जांच से पता लगाने में भी मदद मिलेगी.

लंदन: वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के 150 से अधिक मरीजों में कोरोना वायरस के खिलाफ प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया का आकलन किया और पाया कि श्लेष्मा झिल्ली में पाई गई एंटीबॉडी अन्य की तुलना में काफी पहले सक्रिय हो गई थी. इस नई खोज से महामारी के खिलाफ नया टीका विकसित करने में मदद मिल सकती है.

श्लेष्मा झिल्ली यानी म्यूकस मेम्ब्रेन शरीर के अंदरूनी हिस्से की ठीक उसी तरह से हिफाजत करती है, जैसे शरीर के बाहरी हिस्से की रक्षा त्वचा करती है.

वैज्ञानिकों के मुताबिक, पेरिस स्थित सोरबोन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों सहित अन्य के मुताबिक श्लेष्मा में पाई गई आईजीए एंटीबॉडी आईजीएम और आईजीजी जैसी अन्य एंटीबॉडी की तुलना में जल्द ही प्रभावशाली प्रतिक्रिया देती है. इस संबंध में साइंस ट्रांजिशनल मेडिसीन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में उन्होंने कहा कि रिसर्च के ये नतीजे मिलने की उम्मीद नहीं थी, क्योंकि आईजीएम एंटीबॉडी आमतौर पर प्रतिरक्षा प्रणाली की पहली पंक्ति में मौजूद प्रतिरोधक होती है.

अध्ययन में वैज्ञानिकों ने रक्त, लार जैसे शरीर के तरल पदार्थों में एंटीबॉडी प्रतिक्रिया की माप की.

वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण पहली बार नजर आने के शुरूआती तीन-चार हफ्तों में इन तरल पदार्थों में आईजीजी और आईजीएम एंटीबॉडी की तुलना में आईजीए एंटीबॉडी का सकेंद्रण अधिक पाया.

वैज्ञानिकों का मानना है कि रीसर्च के नतीजे ऐसे टीके विकसित करने में मदद कर सकते हैं, जो आईजीए प्रतिक्रिया को मजबूत करेंगे और शुरुआती चरण में कोरोना वायरस संक्रमण का आईजीए आधारित जांच से पता लगाने में भी मदद मिलेगी.

उन्होंने यह भी पाया कि आईजीए एंटीबॉडी सार्स-कोवी-2 को रोकने में आईजीजी एंटीबॉडी की तुलना में कहीं अधिक कारगर हैं.

ये भी पढ़ें:

दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी को मिला नया मुकाम, Mount Everest की संशोधित ऊंचाई होगी 8848.86 मीटर 

Covid-19 Vaccine: ब्रिटेन में टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू, 90 साल की महिला मरीज को दी गई वैक्सीन की पहली खुराक 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर Meta को सरकार की दो टूक
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर Meta को सरकार की दो टूक
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget