एक्सप्लोरर

तमिलनाडुः छात्रा के यौन शोषण के आरोप में स्कूल शिक्षक गिरफ्तार, फेल करने की देता था धमकी

तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में एक गवर्नमेंट एडेड स्कूल के शिक्षक को छात्रा के यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी शिक्षक छात्रा को कोचिंग देने के बहाने मोबाइल नंबर लेकर गलत बात करने लगा. शिक्षक ही बातचीत की ऑडियो क्लिप हाल ही में सोशल मीडिया वायरल हो गई, जिसमें वह कई दूसरी छात्राओं पर भी गलत कमेंट कर रहा है. पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार किया है.

चेन्नईः तमिलनाडु के कई शैक्षणिक संस्थानों में यौन उत्पीड़न की शिकायतों के बीच रामनाथपुरम जिले के मुदुकुलथुर में एक गवर्नमेंट एडेड स्कूल में एक और मामला सामने आया है. एक छात्रा की शिकायत के आधार पर आरोपी स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है.

स्कूल में विज्ञान शिक्षक के रूप में कार्यरत आरोपी ने कथित तौर पर छात्रा को कोचिंग देने के बहाने उनका मोबाइल नंबर ले लिया. शिकायतकर्ता ने कहा कि फिर वह फोन करने लगा और गलत तरीके से बात करने लगा. इसके बाद आरोपी शिक्षक ने छात्रा को स्पेशल क्लासेज के लिए अपने घर आने के लिए कहा. शिकायत दर्ज कराने वाली छात्रा ने कहा कि आरोपी ने इनकार करने पर कम नंबर देने या फेल करने की धमकी दी. 

ऑडियो क्लिप में दूसरे छात्राओं के भी लिए नाम 
शिक्षक के स्कूली छात्रा से बात करने और उसे अपने घर आने के लिए मजबूर करने की ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया वायरल हो गई. इस क्लिप में वह कह रहा है कि पहले भी कई स्टूडेंट्स ऐसा कर चुकी हैं. क्लिप में आरोपी शिक्षक ने कई दूसरी छात्राओं का नाम लेकर गलत कमेंट्स किए. इसके बाद स्टूडेंट्स के माता-पिता हैरान हो गए और उनमें आक्रोश फैल गया. 

आरोपी को पॉक्सो एक्ट में किया गिरफ्तार
मुधुकुलथुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इस बीच, तमिलनाडु सरकार ने यौन हिंसा से छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक सलाहकार पैनल, ड्रेस कोड और स्कूलों के लिए सेफ्टी ऑडिट जैसे दिशानिर्देशों की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें

Delta Plus Variant: देश में ‘डेल्टा प्लस’ वेरिएंट के 40 मामले दर्ज, ज्यादातर केस महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु से

21 जून को हुए रिकॉर्ड वैक्सीनेशन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, चिदंबरम बोले- रिकॉर्ड बनाने के लिए की गई जमाखोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget