एक्सप्लोरर

School Reopen: जानिए कोरोना और ठंड के बीच किन-किन राज्यों में फिर से स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं

4 जनवरी से देश के कई राज्यों के शैक्षणिक संस्थानों में एक बार फिर से चहल पहल लौट आई. कोरोना वायरस महामारी के चलते स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और कोचिंग सेंटर में कई महीनों तक सन्नाटा पसरा था.

कोरोना वायरस के खिलाफ चुनिंदा ग्रुप को टीकाकरण और ठंड के बीच कई राज्यों में कल से स्कूल एक बार फिर खुल गए. स्कूलों को दोबारा खोलने का फैसला कोविड-19 के मामलों में कमी होने पर लिया गया. हालांकि, ब्रिटेन के नए कोरोना वायरस स्ट्रेन की चिंता अभी भी बरकरार है. कोरोना वायरस के चलते कई महीनों से शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखा गया था. ऐसे में दोबारा खोले जाने की अनुमति से उम्मीद की जा रही है कि छात्रों की पढ़ाई एक बार फिर पटरी पर लौट सकेगी.

बिहार में खुले शैक्षणिक संस्थान

बिहार में स्कूल और कॉलेज की कक्षाएं रोस्टर के अनुसार संचालित होंगी. शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन में छात्रों की आधी संख्या रहेगी. कोरोना महामारी फैलने के बाद राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थान करीब नौ महीने पहले बंद किये गए थे. शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी संजय कुमार के मुताबिक शैक्षणिक संस्थानों को कोरोना वायरस गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करना होगा.

पुदुचेरी में भी खोले गए स्कूल

पुदुचेरी में 4 जनवरी 2021 से स्कूलों को पहली से 12वीं तक के छात्रों के लिए खोला गया. सरकार की गाइडलाइन्स के मुताबिक पहले चरण में 18 जनवरी तक आधे दिन यानी सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के लिए स्कूल खुले रहेंगे. उसके बाद पूरी कक्षाएं संचालित होंगी.

झारखंड में 10वीं और 12वीं के खुले स्कूल बिहार की तरह ही झारखंड में क्लास 10 और 12 के छात्रों के लिए स्कूल खोला गया. झारखंड एकेडमिक काउंसिल बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का जल्द एलान करनेवाला है. प्री-बोर्ड की तैयारियों को शिक्षा विभाग अंतिम रूप देने में जुट गया है.

अरूणाचल प्रदेश में भी खोले गए स्कूल

अरूणाचल प्रदेश सरकार ने भी 8वीं, 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए स्कूलों को खोल दिया. इससे पहले 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए स्कूल 16 नवंबर 2020 से ही खोले जा चुके हैं. शिक्षा मंत्री तबा तेदिर ने बताया कि 8 से 12 तक के छात्रों के लिए क्लास का आयोजन नियमित रूप से होगा.

कई राज्यों में 1 जनवरी से शुरू किए गए शैक्षणिक संस्थान

असम में प्राथमिक क्लास से लेकर यूनिवर्सिटी तक सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थानों को 1 एक जनवरी से खोला गया. कर्नाटक में 1 जनवरी से क्लास 6-12 तक के लिए स्कूलों को खोलने का आदेश दिया गया. कोरोना वायरस का हॉटस्पॉट रहे केरल में 1 जनवरी से आंशिक रूप से खोला गया. क्लास 10 और 12 के छात्रों के लिए सीमित घंटे और सीमित संख्या के साथ पढ़ाई की शुरुआत हुई.

Farmers Protest: 8वें दौर की बैठक के बाद किसानों ने कहा- सरकार की नीयत में खोट, एक कदम भी पीछे हटने को तैयार नहीं

राष्ट्रपति भवन के म्यूजियम में आप भी घूम सकते हैं, बस खर्च करने होंगे मात्र इतने रुपए- जानिए सबकुछ

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फोर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फोर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget