एक्सप्लोरर

तमिलनाडु: शशिकला AIADMK की अंतिरम महासचिव बनाई गईं

चेन्नई: तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के निधन के बाद एआईएडीएमके की पहली जनरल काउंसिल की बैठक हुई जिसमें प्रस्ताव पारित करके जया की करीबी रहीं शशिकला को पार्टी का अंतरिम महासचिव बनाया गया है.

आपको बता दें कि महासचिव पद के लिए चुनाव होगा. पार्टी के नियम 20, सेक्शन 2 के तहत ये चुनाव होगा, तब तक के लिए शशिकला पार्टी की अंतरिम महासचिव के पद पर रहेंगी.

आज सुबह से ही चेन्नई के वानगरम में एआईएडीएमके की बैठक जारी है. इस बैठक में शशिकला के नाम पर अंतरिम मुहर लगी. खास बात ये रही कि AIADMK जनरल काउंसिल की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की कुर्सी बीच में रखी गई जिस पर उनकी तस्वीर रखी गयी. भाषण के वक़्त रो पड़े सीएम पनीरसेल्वम. 

जयललिता के निधन के बाद पार्टी की यह पहली अहम मीटिंग है. पार्टी की सभी बड़े नेताओं और जनरल काउंसिल के सदस्यों को इस बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया था. इस बैठक की अध्यक्षता मधुसूदनन कर रहे हैं.

तमिलनाडु के सभी जिलों से पार्टी के सचिवों को भी इस बैठत में बुलाया गया था. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम, उनकी कैबिनेट के मंत्री, एम. थंबीदुरई और पार्टी विधायक भी इस बैठक में शामिल रहे.

गौरतलब है कि पन्नीरसेल्वम ने भी कुछ दिनों पहले ही जयाललिता के बाद पार्टी का नेतृत्व करने के लिए शशिकला का नाम सुझाया था. शशिकला जनरल काउंसिल की बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को बयान जारी कर सकती हैं.

फैसला उम्मीदों के मुताबिक

जयललिता के निधन के बाद से ही ये सवाल था कि आखिर उनकी जगह पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा. जयललिता के सियासी वारिस के तौर पर पनीरसेल्वम और शशिकला के नामों की चर्चा थी. जब पनीरसेल्वम को सीएम की कुर्सी मिल गई तो ये मान लिया गया था कि पार्टी महासचिव का पद शशिकला की झोली में जाएगा और आखिरकार जनरल काउंसिल की मीटिंग में उसपर अंतरिम मुहर लग गई.

कौन हैं शशिलकला

शशिकला नटराजन थेवर समुदाय से हैं. उनका प्रभाव जयललिता के करीबी लोगों में है और जयललिता के जीवन में वो परदे के पीछे से पार्टी का काम देखती रही थी और इसके लिए उन्हें जयललिता का आशिर्वाद प्राप्त था.

शशिकला जयललिता की सबसे करीबी मानी जाती रही हैं, एक जमाने में ये भी कहा जाता था कि जयललिता के हर फैसले के पीछे शशिकला का हाथ होता था. हालांकि, दोनों के रिश्तों में कई बार खटास भी देखी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget