एक्सप्लोरर

SKM Protest: संयुक्त किसान मोर्चा का केंद्र के खिलाफ आज चक्का जाम, वादा खिलाफी का लगाया आरोप

Traffic Jam Protest: संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा है कि MSP कानून किसानों का हक है जिससे केंद्र पीछे हट रही है लेकिन किसान अपना हक लेकर रहेगा. चक्का जाम से जनता को कोई परेशानी नहीं होगी.

Kisan Andolan: संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kisan Morcha) ने आज केंद्र सरकार (Central Government) के खिलाफ चक्काजाम (Traffic Jam) का एलान किया है. मोर्चा का आरोप है कि सरकार ने एमएसपी कमिटी (MSP Committee) को लेकर वादाखिलाफी की और साथ ही किसान आंदोलन (Kisan Andolan) के दौरान दर्ज मामले भी वापस नहीं हुए. शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस के मौके पर बुलाए गए चक्का जाम का असर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में देखने को मिल सकता है.

केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को लेकर वादा खिलाफी करने, लखीमपुर खीरी कांड के दोषियों को सजा दिलाने, अवैध हिरासत में रखे गए किसानों की जमानत करवाने और आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज मामले रद्द करवाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ये प्रदर्शन करने जा रहा है.

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा है कि एमएसपी कानून किसानों का हक है जिससे केंद्र सरकार पीछे हट रही है लेकिन किसान अपना हक लेकर रहेगा. एसकेएम नेताओं ने बताया कि इस चक्का जाम से आम जनता को कोई परेशानी नहीं होगी और न ही जरूरी सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा. संयुक्त किसान मोर्चा ने भारत बंद के दौरान सड़कों पर उतरने का ऐलान किया है. ये किसान सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक लगभग 4 घंटे तक धरना प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम करेंगे.

संयुक्त किसान मोर्चा के विरोध प्रदर्शन का असर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ज्यादा देखने को मिल सकता है. हरियाणा में इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. इन राज्यों में पुलिस पर कानून व्यवस्था बनाए रखने की भारी जिम्मेदारी भी होगी.

केंद्र सरकार की वादा खिलाफी पर रोष

किसान यूनियन (Kisan Union) का कहना है कि सरकार के आश्वासन पर किसानों ने दिल्ली (Delhi) में चल रहे धरना प्रदर्शन (Protest) को खत्म किया था. इसके बावजूद सरकार ने एमएसपी (MSP) को कानून गारंटी देने से इनकार कर दिया है. इसको लेकर किसानों में रोष है. संयुक्त किसान मोर्चा (Sanyukt Kisan Morcha) के आह्वाहन पर चक्का जाम का ऐलान किया गया है, इसको सफल बनाने के लिए किसान अपनी पूरी ताकत लगा देगा.

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की चाहिए 12वीं किस्त तो 31 जुलाई 2022 से पहले करा लें ई-केवाईसी

ये भी पढ़ें: PM Kisan News: पीएम किसान योजना से बाहर हुए ये किसान, नहीं मिलेगा आर्थिक लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget