एक्सप्लोरर

Rahul Gandhi In Ladakh: 'भारत माता के साथ नाइंसाफी', राहुल गांधी ने लद्दाख में किया चीनी घुसपैठ का दावा तो बोले संजय राउत, पीएम से की ये मांग

Rahul Gandhi Statement: राहुल गांधी ने पैंगोंग त्सो झील के किनारे पर पहुंचकर पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी. इसके बाद उन्होंने लद्दाख में चीनी घुसपैठ का दावा किया.

Rahul Gandhi Ladakh Visit: लद्दाख दौरे पर गए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार (20 अगस्त) को दावा किया है कि चीन की सेना ने लद्दाख में घुसपैठ की है. राहुल गांधी के बयान का शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता और सांसद संजय राउत ने समर्थन किया है. राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को इस मामले पर गुमराह करने की जगह सच बताना चाहिए.

समाचार एजेंसी एएनआई से संजय राउत ने कहा, 'लद्दाख में चीन ने घुसपैठ करके अपना कब्जा बना लिया है. इसके सबूत भी सामने आए हैं, लेकिन हमारे रक्षा मंत्री, हमारे प्रधानमंत्री ये बात मानने को तैयार नहीं है तो लगता है कि हम लोग भारत माता के साथ नाइंसाफी कर रहे हैं.'

 

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने भी दिया बयान

राहुल गांधी के बयान के बाद महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा. पटोले ने कहा, 15 अगस्त को झंडा रोहण के दौरान वे (पीएम मोदी) ने लाल किले से झूठ भाषण कर रहे थे. राहुल गांधी ने खुद वहां मौके पर जाकर देखा है और कांग्रेस की तरफ से बार-बार कहा जा रहा है कि अरुणाचल और लेह-लद्दाख में चीन ने अतिक्रमण कर लिया है. यही बात राहुल गांधी ने कही है और ये पूरी दुनिया को पता है.

राउत बोले- सच बताना चाहिए

राहुल गांधी के बयान पर राउत ने कहा, राहुल जी देश के प्रमुख नेता हैं, सांसद हैं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं. अगर वे एक बात सामने रखते हैं तो सोच-समझकर रखते हैं. अगर राहुल जी ने ये बात कही है चीन ने अपनी जमीन को कब्जे में लिया है, तो इसके ऊपर प्रधानमंत्री हों या रक्षा मंत्री, लोगों को गुमराह करने की जरूरत नहीं है, लोगों को सच बताइए. यही राहुल जी का कहना है.

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

लद्दाख दौरे पर गए राहुल गांधी रविवार (20 अगस्त) को लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने पिता और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी. इसके बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा था कि यहां पर तो सब लोग कह रहे हैं कि चीन की सेना घुसी है. 

उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री कहते हैं कि यहां कोई नहीं आया है जो कि सच नहीं है. आप यहां किसा से भी पूछ लीजिए, वो यही कहेगा. उन्होंने लद्दाख आने की वजह बताते हुए कहा था कि भारत जोड़ो यात्रा के समय हम यहां आना चाहते थे, लेकिन कुछ कारणों के कारण हम यहां नहीं आ पाए.

यह भी पढ़ें

'यहां लोग कहते हैं कि चीन की सेना घुसी है, किसी से भी पूछ लीजिए', लद्दाख में राहुल गांधी का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget