एक्सप्लोरर

'बीजेपी की इलेक्शन एजेंट है ED', जबरन उगाही का आरोप लगाते हुए संजय राउत ने निर्मला सीतारमण पर भी साधा निशाना

Sanjay Raut: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इसको लेकर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने निशान साधा है.

Sanjay Raut: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के खिलाफ चुनावी बॉन्ड के जरिए उगाही करने का आरोप लगाया है. इस शिकायत पर सुनवाई करते हुए बेंगलुरु की एक विशेष लोक अदालत ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. 

इस मामले को लेकर शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि ED, भारतीय जनता पार्टी की इलेक्शन एजेंट है. 

प्रवर्तन निदेशालय पर साधा निशाना 

शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने ED पर निशाना साधते हुए कहा, "यह भारतीय जनता पार्टी की इलेक्शन एजेंट है. बीजेपी के खाते में जो पैसा जाता है, वह ईडी के माध्यम से जाता है. ईडी एक भ्रष्ट संस्था है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ऊपर जो मामला दर्ज किया गया है, वह क्यों है? पैसा अवैध तरीके से जमा किया गया है, जिसे हम रंगदारी कहते हैं. "

उन्होंने कहा, "ED को टारगेट दिया जाता है कि आप पैसा जमा कर लो. हमारे मामले में भी यही हुआ है. प्रवर्तन निदेशालय के कुछ अधिकारी ऐसे हैं. जिनसे सिर्फ यही काम दिया गया है. एक ऐसा ही व्यक्ति था. जिसका नाम जीतू एलानी है, उसमे हमें सबूत भी दिए थे कि वह किस तरीके से प्रवर्तन निदेशालय के लिए काम करता था. हमें एसआईटी की स्थापना की थी, लेकिन देवेंद्र फडणवीस के आने के बाद एसआईटी बंद कर दी गई. 

धमका कर पैसा जमा करती है ED

उन्होंने आगे कहा कि ED धमकाकर पैसा जमा करती है. एक बड़े अफसर हैं, जिनका नाम सत्य है. राजेश्वर सिंह अब वह बीजेपी के एमएलए हैं. अगर आप इनका रिकॉर्ड देखेंगे तो सभी ने प्रवर्तन निदेशालय के लिए पैसा जमा किया है. एक व्यक्ति है जो जेल में है उसका नाम रोमी भगत है. उसने तो मुंबई और देश में प्रवर्तन निदेशालय के नाम पर दुकान खोला था. उसमें बीजेपी के बड़े नेता शामिल है और अब वह जेल में है. 

शिवसेना यूबीटी के नेता ने कहा, "अगर आप इतिहास देखेंगे तो प्रवर्तन निदेशालय के लोग ही ज्यादा वसूली कर रहे हैं. इस समय सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा भ्रष्ट प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई है. इसके लिए जिम्मेदार हमारे प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री हैं." 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget