एक्सप्लोरर

Congress President Election: चंडीगढ़ में वोटिंग कराएंगे संजय निरुपम, पंजाब के लिए भरी उड़ान

Congress President Election: राहुल गांधी कर्नाटक में बेल्लारी के संगनाकल्लू में भारत जोड़ो यात्रा के शिविर स्थल पर वोटिंग में भाग लेंगे. उनके साथ पीसीसी के करीब 40 प्रतिनिधि भी वोट करेंगे.

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद (Congress President) के लिए 17 अक्टूबर को वोटिंग होगी. चुनाव प्रकिया सही तरीके संपन्न कराने के लिए महाराष्ट्र के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम (Sanjay Nirupam) मुंबई से पंजाब (Punjab) के लिए उड़ान भर चुके हैं. पार्टी (Congress) ने पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी वोटिंग (Voting) प्रक्रिया कराने के लिए संजय निरुपम को जिम्मेदारी सौंपी है. इस प्रकार कांग्रेस पार्टी में लोकतांत्रिक परंपराओं की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करती है. बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चंडीगढ़ में वोटिंग होगी.

कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच सोमवार को पार्टी अध्यक्ष पद का चुनावी मुकाबला होगा. प्रदेश कांग्रेस समितियों (PCC) के 9,000 से अधिक प्रतिनिधि गुप्त वोटिंग के जरिये पार्टी के नये अध्यक्ष का चुनाव करेंगे. देशभर में 65 से अधिक केंद्रों पर वोटिंग होगा. वहीं, कांग्रेस की आतंरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में वोट कर सकती हैं. 

संगनाकल्लू में शिविर में राहुल गांधी डालेंगे वोट

राहुल गांधी कर्नाटक में बेल्लारी के संगनाकल्लू में भारत जोड़ो यात्रा के शिविर स्थल पर वोटिंग में भाग लेंगे. उनके साथ पीसीसी के करीब 40 प्रतिनिधि भी वोट करेंगे जो यात्रा में शामिल हैं. हालांकि, गांधी परिवार के करीबी होने और कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थन की वजह से खड़गे को पार्टी अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. वहीं, शशि थरूर भी खुद को पार्टी में बदलाव के लिए मजबूत प्रत्याशी के रूप में पेश कर रहे हैं. 

पिछली बार साल 2000 में हुआ था चुनाव

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद (Congress President Post) के लिए पिछली बार चुनाव (Election) साल 2000 में हुआ था, जब जितेंद्र प्रसाद को सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के हाथों जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था. इस बार सोनिया गांधी, राहुल (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने अध्यक्ष पद (Congress President) की रेस से बाहर रहने का फैसला किया है, जिससे कांग्रेस में 24 साल बाद नेहरू-गांधी परिवार के बाहर से कोई अध्यक्ष बनेगा. 

ये भी पढ़ें- 

Exclusive: क्या गांधी परिवार का अध्यक्ष न होना कांग्रेस के लिए अच्छा होगा? जानिए खड़गे का जवाब

MP News: दिग्विजय सिंह बोले- भारत जोड़ो यात्रा की वजह से मोहन भागवत को जाना पड़ा मदरसा-मस्जिद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
VIDEO: आशुतोष-सौरभ से पीस बॉन्ड भरवाने पर भड़के प्रकाश राज, बोले- 'दोबारा...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget