एक्सप्लोरर

कांग्रेस में थम नहीं रहा 'बगावत का शोर', अब संजय झा बोले - 'ये शुरुआत का अंत है'

कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता और पार्टी से निलंबित संजय झा ने कांग्रेस में चल रही उठापठक को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि ये शुरुआत का अंत है.

नई दिल्लीः कांग्रेस में नेतृत्व पर पर चल रही रस्साकशी थमती नजर नहीं आ रही है. जब से पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा चिट्ठी लिखकर शीर्ष नेतृत्व के लिए कुछ ठोस कदम उठाने की मांग की है, तब से ही कांग्रेस में मंथन चल रहा है. हालांकि कल पार्टी की सीडब्ल्यूसी की बैठक में एक बार फिर अगले कुछ समय के लिए सोनिया गांधी को ही अंतरिम अध्यक्ष बनाने पर सहमति बन गई है. हालांकि कांग्रेस पार्टी में अभी भी इन सब मुद्दों को लेकर एक राय नहीं है जिसकी वजह से कुछ लोगों की राय एकदम अलग है.

संजय झा ने किया ट्वीट अब कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता और पार्टी से निलंबित संजय झा ने भी इसी सिलसिले में एक ट्वीट किया है. उन्होंने अंग्रेजी में किए गए अपने ट्वीट में लिखा है कि ये शुरुआत का अंत है.

दरअसल उन्होंने हाल ही में दावा किया था कि एक पत्र 10 जनपथ भेजा गया था जिसमें पार्टी संगठन में पूरी तरह से बदलाव की मांग की गई थी. दरअसल हाल ही में उन्होंने कहा था कि पार्टी के पुनरुत्थान के लिए लड़ाई अभी शुरू ही हुई है.

पार्टी के संगठन में बदलाव के लिए पत्र लिखने का दावा इससे पहले भी संजय झा ने एक ट्वीट के जरिए ये दावा किया था कि कांग्रेसी नेताओं ने एक सामूहिक पत्र भेजा है जिसमें पार्टी के संगठन में बदलाव के लिए शीर्ष आलाकमान को कहा गया था.

गैर गांधी परिवार से कोई पार्टी अध्यक्ष बने-संजय झा संजय झा ने पहले भी कहा था कि अब पार्टी में गैर गांधी परिवार से किसी को पार्टी अध्यक्ष बनना चाहिए. उन्होंने कहा था कि यह समय अब इन संभावनाओं को तलाशने का है कि कोई गैर कांग्रेसी पार्टी की कमान संभाले.

संजय झा गाहे-बगाहे इस बात को कहते रहे हैं कि उनकी वफादारी किसी एक परिवार के प्रति नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति है. जब उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया गया था तब भी वो इस बात की वकालत करते रहे हैं.

ये भी पढ़ें दुनियाभर में 24 घंटे में आए 2.11 लाख नए कोरोना मामले, अबतक 3.43% लोगों की मौत, 68.69% ठीक हुए अमेरिका-ब्राजील में हैं दुनिया के 40% कोरोना मामले, दोनों देशों में कल सामने आए 63 हजार नए मरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
'सम्मान की रक्षा...', वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा कदम, पारित किया प्रस्ताव
'सम्मान की रक्षा...', वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा कदम, पारित किया प्रस्ताव
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget