एक्सप्लोरर

Sambit Patra On Congress: गहलोत के बयान पर BJP का हमला, कहा, पीड़ित महिलाओं को बता रहे झूठा

Sambit Patra On Congress: दिल्ली में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने अशोक गहलोत के दिए रेप-महिलाओं के बयान की कड़ी निंदा की है.

Sambit Patra On Congress: दिल्ली में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भ्रष्टाचार (Corruption) के मुद्दे से लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के दिए रेप-महिलाओं के बयान पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रहे हैं. देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चल रही है. हमारा इस पर करप्शन को लेकर जीरो टॉलरेंस नारा है. वहीं, नेशनल हेराल्ड मामले की जांच पर कांग्रेस विरोध के बहाने दंगा और बवाल करने की कोशिश कर रही है. 

संबित पात्रा ने नेशनल हेराल्ड मामले पर बात करते हुए कहा कि ये केस 2013 का है और 1960 में कांग्रेस के अंदर ही, चार बार के उत्तर प्रदेश के रहे मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता की एक किताब अब छपी है. जिसमें उन्होंने नेशनल हेराल्ड की फंडिंग को लेकर कई प्रकार के सवाल उठते हैं.

उन्होंने कहा कि, चंद्रभानु गुप्ता ने लिखा है, "ये अखबार, जवाहर लाल नेहरू और इंदरा गांधी को महिमामंडित करने के लिए है और इसकी फंडिंग में गड़बड़ है. अगर कोई एजेंसी इसकी फंडिंग की जांच कर ले तो बहुत बड़ा खुलासा हो जाएगा." संबित पात्रा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा, ये नेहरू परिवार तब भी भ्रष्टाचारी था और आज भी है. राहुल-सोनिया को ये विरासत में मिला है. 

अशोक गहलोत के बयान की निंदा

संबित पात्रा ने आगे बात करते हुए अशोक गहलोत के उस बयान की भी निंदा की जिसमें उन्होंने रेप और महिलाओं को लेकर विवादित टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा कि, उनका महिलाओं को असंवेदनशील है. बता दें, राजस्थान में रेप मामलों पर बात करते हुए अशोक गहलोत ने कहा था कि, 'यहां पर क्राइम कंट्रोल में है. रेप की घटनाएं कौन करता है, कोई विदेशी आता है क्या? अधिकांश घटनाएं परिवार के जान पहचान वाले करते हैं, उनके रिलेटिव करते हैं. परिवार के मिलने वाले होते हैं, जान पहचान वाले होते हैं. रिश्तेदार होते हैं. अधिकांश जगह वो ही करते हैं.'

सीएम ने आगे दावा करते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ जो क्राइम हैं उनमें 56 फीसदी से ज्यादा मामले झूठे हैं. हमने उनके खिलाफ कार्रवाई भी शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें.

Deoghar Airport: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे समेत 7 के खिलाफ FIR दर्ज, एयरपोर्ट पर सुरक्षा में चूक का मामला

'टिकट बंटवारे' से लेकर 'वन विधायक वन पेंशन' तक... आखिर क्यों अपना रंग बदल रही है राजनीति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुललाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुललाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान
खाड़ी देशों से आई चिंताजनक तस्वीर, तीन साल में 4,124 भारतीयों की गई जान

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget