एक्सप्लोरर

साईं भगवान के नाम पर है साइना नेहवाल का नाम, माता-पिता भी रहे हैं बैडमिंटन खिलाड़ी

बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज बीजेपी में शामिल हो गईं.साइना नेहवाल के साथ उनकी बहन भी बीजेपी में शामिल हुईं.साइना नेहवाल ने कहा कि पीएम मोदी से प्रभावित होकर राजनीति में कदम रखा.

नई दिल्ली: दुनिया भर में खेल जगत में अपना लोहा मनवा चुकी बैडमिंटन की दिग्गज खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज राजनीति में दस्तक दे दी है. साइना नेहवाल दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी में शामिल हुईं. साइना नेहवाल और उनकी बड़ी बहन चंद्रांशु को पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने बीजेपी की सदस्यता दिलाई. साइना ने मुलाकात के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की.

पार्टी में शामिल होने के बाद साइना नेहवाल ने कहा कि बीजेपी में आने की प्रेरणा साइना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली. उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करूंगी. बीजेपी दिल्ली चुनाव में प्रचार के लिए साइना नेहवाल को उतार सकती है. दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग हैं, 11 फरवरी को गिनती होगी.

साइना नेहवाल खेल के क्षेत्र में बड़ा चेहरा है. इससे पहले कई खेल हस्तियां बीजेपी ज्वाइन कर चुकी है. दिल्ली चुनाव से पहले वह बीजेपी के लिए बड़ा चेहरा और स्टार कैंपेनर बन सकती हैं. साइना से पहले पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, रेसलर योगेश्वर दत्त और बबिता फोगाट जैसे बड़े चेहरे शामिल हुए.

हैदराबाद की रहने वाली साइना का जन्म हरियाणा के हिसार में 19 मार्च 1990 को हुआ. इनके पिता का नाम डॉ. हरवीर सिंह नेहवाल और माता का नाम उषा नेहवाल है. साइना साईं के नाम से बना है. सायना ने शुरुआती प्रशि‍क्षण हैदराबाद के लाल बहादुर स्‍टेडि‍यम, हैदराबाद में कोच नानी प्रसाद से प्राप्त कि‍या. माता-पि‍ता दोनों के बैडमिंटन खि‍लाड़ी होने के कारण सायना का बैडमिंटन की ओर रुझान शुरु से ही था. पि‍ता हरवीर सिंह ने बेटी की रुचि को देखते हुए उसे पूरा सहयोग और प्रोत्‍साहन दि‍या.

सायना अब तक कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर चुकी हैं. साइना ने 22 सुपर सीरीज और ग्रैंड प्रिक्स खिताब जीते हैं. इसके अलावा उन्होंने 2012 के लंदन ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और ऐसा करने वाली देश की पहली महिला शटलर बनी थीं. साइना वर्ल्ड नंबर वन भी रह चुकी हैं. वह महिला सिंगल्स रैंकिंग में 23 मई 2015 को वर्ल्ड नंबर वन बनी थीं. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं.

साइना भारत सरकार द्वारा पद्म श्री और सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हो चुकीं हैं. उनका विवाह बैडमिंटन खिलाड़ी पी. कश्यप से हुआ है. राजनीति में कदम रखने जा रही साइना पर बायोपिक भी बन रही है. बायोपिक का नाम साइना है और परिणीति चोपड़ा उनकी भूमिका निभा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
तेलंगाना के निर्मल कॉलेज में बड़ी घटना, परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़े जाने पर छात्र ने प्रिंसिपल पर किया हमला
Rahul Gandhi On Paper Leak: 'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल
'कई सवाल असली पेपर से मेल खाते थे', UGC-NET पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, पेपर लीक पर उठाए गंभीर सवाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
UP Weather: यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, नोएडा-लखनऊ समेत सभी जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, IMD ने दिया अलर्ट
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मौत के मुंह से बचा डिलीवरी बॉय! सुनसान कॉलोनी में अचानक सामने आया तेंदुआ, कांप जाएगी रूह
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
मोबाइल, टीवी या चार्जर पर लिखा CE का क्या मतलब होता है? 99% लोग आज तक नहीं जानते इसका जवाब
Embed widget