एक्सप्लोरर

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने टीएमसी के आरोपों का किया खंडन, बोलीं- 'ढाई घंटे किया इंतजार, लेकिन...'

TMC Protest: केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के आरोपों को नकार दिया है. इस बीच बीजेपी नेता गिरिराज सिंह उनके समर्थन उतर आए.

Sadhvi Niranjan On Abhishek Banerjee: पश्चिम बंगाल को फंड जारी करने के मुद्दे को लेकर तकरार जारी है. इस बीच केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने मिलने पहुंचे तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर जवाब दिया है. बनर्जी ने आरोप लगाया है कि समय देने के बावजूद मंत्री ने उनसे मुलाकात नहीं की. इसके बाद ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने बुधवार (04 अक्टूबर) को आरोपों का खंडन किया और कहा कि वह देर तक अपने कार्यालय में थी. 

टीएमसी के आरोपों को नकारते हुए उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, ''मैं कल (मंगलवार) को अपने निर्वाचन क्षेत्र में थी. जैसे ही मुझे जानकारी मिली कि टीएमसी सांसद मुझसे मिलना चाहते हैं, मैं सब कुछ छोड़कर दिल्ली चली आई. मैंने उन्हें शाम साढ़े छह बजे मिलने के लिए समय दिया था.

उन्होंने कहा, "मैं शाम 6 बजकर 30 मिनट पर अपने कार्यालय में बैठी थी. मेरे पर्सनल सेक्रेटरी को पहले बताया गया कि पांच लोग मुझसे मिलेंगे. फिर, टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बैठक में 10 लोग होंगे." इसके अलावा, ज्योति ने कहा कि टीएमसी नेता प्रतिनिधिमंडल के साथ आए समर्थकों से भी मिलने पर जोर दे रहे थे.

'टीएमसी प्रतिनिधिमंडल के सामने रखना था डेटा'
केंद्रीय मंत्री ने कहा, "मैंने उनसे कहा कि वे अपना एजेंडा टेबल पर रखें, उसके बाद उनसे चर्चा होगी. टीएमसी का आरोप है कि मोदी सरकार पश्चिम बंगाल का फंड रोक रही है. मैं टीएमसी प्रतिनिधिमंडल के सामने डेटा रखना चाहती थी. यूपीए शासन के दौरान, पश्चिम बंगाल को केवल 14,000 करोड़ रुपये मिले थे, जबकि पिछले 9 वर्षों में राज्य को 54,000 करोड़ रुपये दिए गए. पीएम आवास योजना में बंगाल को यूपीए शासनकाल में 4,400 करोड़ रुपये मिले, जबकि हमने 30,000 करोड़ रुपये दिए."

'ढाई घंटे किया इंतजार'
साध्वी निरंजन ने कहा, "अगर वे वास्तव में बात करना चाहते, तो वे मुझसे मिलते. टीएमसी सांसद आरोप लगा रहे हैं कि मैं उनसे नहीं मिली. मैंने ढाई घंटे तक इंतजार किया और फिर एक ट्वीट पोस्ट करने के बाद मुझे वहां से निकलना पड़ा." 

साध्वी निरंजन के बचाव में उतरे गिरिराज सिंह
इस बीच कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह ने साध्वी निरंजन का समर्थन करते हुए कहा, ''राज्यमंत्री साध्वी निरंजन कृषि मंत्रालय में रात साढ़े 8 बजे तक इंतजार करती रहीं, लेकिन कोई भी सांसद या मंत्री उनसे मिलने नहीं आया. हमने पश्चिम बंगाल को 2 लाख करोड़ से अधिक दिए. उन्होंने राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के साथ दुर्व्यवहार किया और अब वे उन्हें अपने वश में करने की कोशिश कर रहे हैं.''

कृषि भवन में धरना 
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय के कार्यालय कृषि भवन में धरना दे रहे अभिषेक बनर्जी और टीएमसी सांसदों को जबरन हटाए जाने के बाद मंगलवार (3 अक्टूबर) को राजधानी में जोरदार ड्रामा हुआ. 

अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार (3 अक्टूबर) को आरोप लगाते हुए कहा था कि साध्वी निरंजन बीजेपी नेताओं से मिलीं और हमें इंतजार कराया और फिर वह रात साढ़े आठ बजे पिछले दरवाजे से चली गईं. इसके बाद पुलिस ने टीएमसी सांसदों को कुछ देर के लिए हिरासत में ले लिया.

यह भी पढ़ें- 'बहादुर हैं, ऐसे ही...', संजय सिंह की गिरफ्तारी पर क्या कुछ बोलीं उनकी पत्नी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget