एक्सप्लोरर

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने किया सुसाइड, पुलिस इस सवाल का ढूंढ रही जवाब

Sachin Tendulkar Security Personnel Sucide: आत्महत्या करने वाले जवान की पहचान प्रकाश गोविंद कापड़े के तौर पर हुई है. वह स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट में तैनात था.

Sachin Tendulkar Security: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. सचिन की सुरक्षा में लगा हुआ जवान 'स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स' (एसआरपीएफ) से जुड़ा हुआ था. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महाराष्ट्र के जलगांव में जामनेर के रहने वाले जवान ने अपने घर पर सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. 

फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. जवान की पहचान प्रकाश कापड़े के तौर पर हुई है, जो छुट्टी लेकर अपने गांव गया था. एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात 2:00 बजे की है, जिस जवान ने आत्महत्या की उसका नाम प्रकाश गोविंद कापड़े है. उसकी उम्र 40 साल है. जवान के परिवार में उसके बूढ़े माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं. उसका एक भाई भी है, जो गांव में ही रहता है.

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में लगाई थी ड्यूटी

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रकाश साल 2009 बैच का जवान था. उसकी पोस्टिंग स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट यानी की एसपीयू में थी और उसकी ड्यूटी सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में लगाई गई थी. प्रकाश की आत्महत्या को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. फिलहाल प्रकाश का पोस्टमार्टम किया जाएगा और फिर आगे की जांच की दिशा तय की जाएगी. पुलिस मृतक जवान को जानने वालों से पूछताछ कर समझने की कोशिश में है कि आखिर क्या हुआ होगा?

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, जामनेर के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर किरन शिंदे ने कहा, "शुरुआती जांच के अनुसार ऐसा लग रहा है कि जवान ने कुछ व्यक्तिगत वजहों के चलते ये कदम उठाया हो, लेकिन हम जांच के पूरे डिटेल्स का इंतजार कर रहे हैं." कापड़े के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जामनेर पुलिस ने उनके परिवार के सदस्यों, सहकर्मियों और अन्य परिचितों से पूछताछ सहित आगे की जांच के लिए एक आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की है.

यह भी पढ़ें: सचिन के घर चल रहा था काम, पड़ोसी को हुई दिक्कत तो सोशल मीडिया पर कर दी शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने सूरत में L&T प्लांट में जोरावर टैंक का लिया जायजा, जानिए क्यों है खास
PM मोदी ने सूरत में L&T प्लांट में जोरावर टैंक का लिया जायजा, जानिए क्यों है खास
Explained: अन्नामलाई के इस्तीफे ने तोड़ा दक्षिण भारत जीतने का ख्वाब! बीजेपी का हिंदुत्व एजेंडा क्यों बार-बार फेल, अब किसे मिलेगा मौका?
अन्नामलाई के इस्तीफे से टूटा दक्षिण भारत का ख्वाब! बीजेपी का हिंदुत्व एजेंडा क्यों बार-बार फेल?
कर्नाटक में मंत्री के इस्तीफे से मचा सियासी बवाल, डीके शिवकुमार बोले- ‘सब ठीक कर देंगे’
कर्नाटक में मंत्री के इस्तीफे से मचा सियासी बवाल, डीके शिवकुमार बोले- ‘सब ठीक कर देंगे’
मणिपुर में फिर हिंसा, कांगपोकपी में सशस्त्र हमलावरों के हमले में तीन लोगों की मौत
मणिपुर में फिर हिंसा, कांगपोकपी में सशस्त्र हमलावरों के हमले में तीन लोगों की मौत

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
'जाओ जाकर देखो', ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
भारत के साथ 5th जेनरेशन Su-57 बनाएगा रूस, पुतिन ने खुद किया ऐलान, PAK पर बोले- मैं नहीं मानता कि वो चीन का....
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
Embed widget