एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: हनुमान मंदिर में घूमती गदा से ‘कोरोना संहार’ के दावे का सच क्या है?

सोशल मीडिया पर हनुमान मंदिर में आरती के समय गदा हिलने का वीडियो वायरल है. जानें इस वीडियो और किए जा रहे दावे की सच्चाई क्या है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस संकट के बीच सोशल मीडिया पर हनुमान मंदिर में आरती के समय गदा हिलने का वीडियो वायरल है. दावा किया जा रहा है गदा अपने आप हिल रही है और ये कोरोना विनाशक गदा है. कोरोना काल में ये दावा हैरान करने वाला था. ABP न्यूज ने वायरल वीडियो की पड़ताल की है. जानें वायरल वीडियो का सच क्या है.

उत्तर प्रदेश के बरेली का है वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है, वह 37 सेकेंड का है. वीडियो में 5वें सेकंड पर गदा घूमती हुई दिखती है. दावा है, ‘’वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली का है. मंदिर में रखी गदा अपने आप हिल रही है. ये कोरोना को खत्म करने वाली गदा है.’’

हमारे सामने ऐसा पहली बार हुआ है- मंदिर के पुजारी

कोरोना काल में ऐसे दावों के साथ वायरल वीडियो की आपके चैनल एबीपी न्यूज ने पड़ताल शुरू की. तहकीकात में पता चला कि वायरल वीडियो बरेली के हार्टमैन कॉलेज के पास रामदास हनुमान मंदिर का है. इसके बाद हमने वीडियो में आरती करते दिख रहे पुजारी से वीडियो के बारे में पूछा. मंदिर के पुजारी कुलदीप मिश्रा ने कहा, ‘’जब गदा घूमा तो हमारा अचानक ध्यान गया. दो से तीन सेकंड तक बाबा की गदा हिलती रही. हमें सेवा में तीन साल हो गए हैं. हमारे सामने ऐसा पहली बार हुआ है.’’

मंदिर के पुजारी से बात करने के बाद एबीपी न्यूज मंदिर के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल से मिला. राजेश अग्रवाल ने कहा, ‘’चमत्कार की बात बिल्कुल स्पष्ट है. जेष्ठ महीन में इस तरह का दर्शन होना संकेत दिखाई देता है कि ईश्वर की कृपा पूरे भारत वर्ष पर होने वाली है. मुझे लगता है ये संकेत है बहुत जल्दी इस महामारी से मिल रहे कष्ट दूर होंगे.’’

विज्ञान के मापदंडो पर सिद्ध नहीं किए जा सके हैं चमत्कार

मंदिर में रखी गदा का हिलना कोई चमत्कार है या फिर इसके पीछे विज्ञान का कोई नियम है. एबीपी न्यूज किसी की धर्मिक आस्था और श्रृद्धा पर सवाल नहीं उठा रहा. हम भारत के संविधान में बतायी गयी वैज्ञानिक सोच के आधार पर कह रहे हैं कि चमत्कार विज्ञान के मापदंडो पर सिद्ध नहीं किए जा सके हैं. इसलिए आस्था और विज्ञान को अलग रखना चाहिए.

विज्ञान कहता है कि कोरोना को दूर करने का एक ही तरीका है सामाजिक दूरी. अभी तक कोरोना को दूर करने की कोई दवा या टीका तैयार नहीं हुआ है. इसलिए घूमती गदा से कोरोना के संहार का दावा झूठा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget